jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

70 साल में पहली बार चीन की घटी आबादी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश चीन को बड़ा झटका लगा है। 70 सालों में पहली बार चीन की जनसंख्या में कमी हुई है, जो देश के लिए चिंता का विषय है। यहां की सरकार पिछले कई दशकों से जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए अलग-अलग योजनाएं बना रही है इसके बावजूद आबादी में इजाफा नहीं हो रहा है।

- Install Android App -

 चीन में घट रही जनसंख्या को विशेषज्ञ जनसांख्यिकी संकट मान रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ये देश की धीमी होती अर्थव्यवस्था पर और दबाव डालेगा। जनसंख्या में चीन के रूरल और अर्बन एरिया में आबादी पर स्टड़ी करने वाले वाले यी ने अपनी यी की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल चीन में 1 करोड़ 10 लाख लोगों की मौत हुई हैं और कुल आबादी में 10 लाख 27 की कमी आई।

यी के अनुसार 1949 में चीन की स्थापना के बाद से पहली बार किसी वर्ष में आबादी में कमी देखने को मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की सबसे ज्यादा आबादी वाले किंगदाओ प्रांत में 21 फीसदी आबादी में कमी आई है। ऐसा इसलिए हुआ कि यहां बच्चा पैदा करने के लिए उपयुक्त उम्र की महिलाओं की संख्या में कमी आई है। दूसरी तरफ, शिक्षा, स्वास्थ्य और घर पर बढ़ते खर्च की वजह से कपल्स ज्यादा बच्चे नहीं पैदा करना चाहते हैंसाल 1979 में चीन ने ‘वन चाइल्ड पॉलिसी’ लागू की थी, जिसके तहत कई परिवारों को सिर्फ एक बच्चा पैदा करने तक सीमित कर दिया गया था। इस नीति से जन्मदर में काफी कमी आई थी। हालांकि अब इसके दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं।  यी का मानना है कि अगर सरकार अभी दखल नहीं देती है, तो चीन की बढ़ती उम्रदराज जनसंख्या जापान से भी ज़्यादा गंभीर हो जाएगी। चीन की आर्थिक क्षमता घटती जाएगी, जिसका वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ेगा।