jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

इंदौर में दूषित पानी से अब तक 8 की मौत, सीएम डॉ यादव के निर्देश पर 3 अधिकारियों पर एक्शन

इंदौर। देश के सबसे साफ शहर इंदौर में दूषित पानी सप्लाई होने से हाहाकार मच गया है। खराब पानी सप्लाई की वजह से अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 35 से ज्यादा मरीजों का अस्पताल में इलाज जारी है।

CM मोहन यादव के निर्देश पर तीन अधिकारियों पर एक्शन
वहीं इस मामले को लेकर सीएम डॉ मोहन यादव भी एक्शन में नजर आ रहे हैं, CM के निर्देश पर कलेक्टर ने 2 अफसरों को निलंबित और एक को बर्खास्त किया है। इसके अलावा जांच समिति का गठन भी किया गया है।

- Install Android App -

कैसे दूषित हुआ पानी?
इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में शुक्रवार से लोगों के बीमार होने का सिलसिला शुरू हुआ था। इसके पहले ही नर्मदा की पाइपलाइन में लीकेज हो गया था, जिस वजह से शौचालय का गंदा पानी इसमें मिलने लगा था। लेकिन इसकी किसी को भनक नहीं लगी। शुक्रवार को मामले की जानकारी वॉर्ड के BJP पार्षद कमल वाघेला ने महापौर को दे दी थी। इसके बाद से लीकेज प्वाइंट तलाशने का सिलसिला शुरू हुआ। तीन दिन बाद नगर निगम की टीम ने लीकेज तलाश लिया। यह लीकेज पानी की टंकी के नजदीक था और यह पॉइंट भागीरथपुरा पुलिस चौकी के ठीक नीचे उस जगह पर था जहां चौकी का बाथरूम बना हुआ था।

शौचालय का पानी हो रहा था सप्लाई
जानकारी के मुताबिक पुलिसवालों और चौकी में बंद अपराधियों का मल मूत्र नर्मदा पाइपलाइन के इस पॉइंट से मिक्स होकर पूरे भागीरथपुरा इलाके में सप्लाई हो रहा था। यह लीकेज पॉइंट मिलने के बाद इसमें सुधार कार्य कर दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि नर्मदा पाइपलाइन 30 साल से ज्यादा पुरानी है और इसके बाद भागीरथपुरा पुलिस चौकी का निर्माण हुआ है।