jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ...

झारखंड: मेदिनीनगर में राज्य कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा से पहले पकड़े 94 लाख रुपये ! होटल में छापेमारी 2 युवको के पास मिली लाखों की नगदी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 झारखंड।प्रदेश मे पलामू के मेदिनीनगर मे राज्य कर्मचारी आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर शुक्रवार की रात होटल/लाज में छापेमारी के दौरान एक होटल से 94 लाख रुपए के साथ दो युवकों को हिरासत में लिया है।

दो युवक को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार युवकों में बिहार के औरंगाबाद निवासी सदन यादव व पटना निवासी नीतीश कुमार शामिल हैं। उनके पास से बरामद 94 लाख रुपया छह अलग-अलग बंडलों में रखे हुए थे। चार बंडलों में 14.5-14.5 लाख रुपए तो एक बंडल में 17.5 लाख रुपए थे।

- Install Android App -

सभी बंडल 2 अलग-अलग बैग में रखे उन्हें किसी को देना था

सभी बंडल दो अलग-अलग बैग में रखे हुए थे। दोनों युवकों को शहर थाना में लाकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनको रुपया वाराणसी के एक स्वर्ण व्यवासायी ने दिए थे, जो मेदिनीनगर में किसी को दिए जाने थे।उनको बताया गया था कि फोन आने के बाद एक व्यक्ति उनके पास जाएगा। जिसको उपरोक्त रुपया देना है।

मामले की जांच जारी है।

पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। सदर एसडीओ अनुराग तिवारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।नकदी बरामद होने की सूचना आयकर के अधिकारियों को दे दी गयी है। छापेमारी अभियान में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सदर एसडीओ अनुराग तिवारी, अंचलाधिकारी अमरजीत बलहोत्रा, टाउन थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार शामिल थे।