jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

harda news : नशे की हालत में असंतुलित होकर कुएं में गिरने में 40 वर्षीय महिला की मौत

मकड़ाई समाचार हरदा। जिले हंडिया थाना क्षेत्र के गांव अबगांवकला में बुधवार गुरुवार की रात एक महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। हंडिया पुलिस ने बताया कि मृतिका मालाबाई पति गोपाल उम्र 40 वर्ष वर्तमान निवासी अबगांवकला नशा करने की आदी थी। रात में नशे की हालत में असंतुलित होकर कुएं में गिर गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कुएं में पानी अधिक होने के कारण शव आसानी से मिल नहीं पा रहा था। ग्रामीणों ने हंडिया थाने फोन लगाकर घटना की जानकारी दी।

- Install Android App -

सूचना मिलने पर होमगार्ड प्लाटून कमांडर रक्षा राजपूत अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंची। फिर देर रात बड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर महिला के शव को बाहर निकाला और पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। गुरुवार सुबह महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में हंडिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।