ब्रेकिंग
मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव किसान आक्रोश मोर्चा ने हरदा विधायक, सांसद का पुतला फूंका, किसान बोले , मुंग फसल खरीदी के लिए अभी तक ... Harda news: वार्ड क्रमांक 35 उड़ा में नल कनेक्शन काटे: नगर पालिका ने कई बार दी थी सूचना; जवाब न देने... हंडिया : जिम्मेदारों की घोर लापरवाही ! मां नर्मदा के सड़क घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर बिछी कीचड़ की... Big breaking news: टिमरनी: नायब तहसीलदार पटवारी को धमकी देकर रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली वाहन छुड़ाकर... हरदा: कृषि विभाग के संयुक्त दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में मूंग फसल का किया निरीक्षण हरदा: महिला मोर्चा द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जन्मजयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया... हंडिया: शराब माफिया ऑटो से भिजवा रहा अवैध शराब: हंडिया पुलिस ने देशी (लाल, सफेद) शराब व बियर के 141 ... सार्वजनिक भीड़ वाले इलाके में गड्डा दे रहा है बड़ी दुर्घटना का संदेश !  कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री फि... टिमरनी: कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह के ऑफिशियल पेज से मंत्री विजय शाह को समर्थन, अधिवक्ता ने कांग्रेस...

BREAKING : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में हादसा, 53 जोड़ों में से कई दूल्हा-दुल्हन घायल

अचानक आई तेज हवा के चक्रवात के कारण हादसा होना बताया जा रहा

- Install Android App -

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के सन्ना तहसील में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हादसा हुआ है। कई दूल्हा-दुल्हन जख्मी हो गए हैं। इस हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल है। मिली जानकारी के मुताबिक तूफाने के कारण पंडाल ध्वस्त हो गया। बगीचा निवासी पंडित कृष्णा पंडा सहित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए दूल्हा-दुल्हन समेत आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामीण घायल हुए हैं।

घायलों को इलाज के लिए सन्ना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अचानक आई तेज हवा के चक्रवात के कारण हादसा होना बताया जा रहा है। लोगों को मामूली चोट आई है। बता दें कि 3 ईसाई जोड़ा और 50 हिन्दू जोड़े की शादी होने वाली है। बताया जा रहा है कि उपचार के बाद फिर से विवाह का कार्यक्रम शुरू किया गया है।