jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

केमिकल फैक्ट्री में आग लगते ही हुआ विस्फोट, दो की मौत, कई लोग झुलसे, दिग्विजय और नेता प्रतिपक्ष गोविंद पहुंचे घटनास्थल

मकड़ाई समाचार सीहोर। गर्मी बढ़ने के साथ ही मध्यप्रदेश में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई है। इसी कड़ी में जिले के पचामा इंडस्ट्रीज एरिया में सोमवार को एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगते ही वहां जोरदार धमाके के विस्फोट हो गया। विस्फोट में 2 लोगों की मौत हो गई।वहीं कुछ लोग अंदर भी फंसे थे जिन्हें बाहर निकाला गया है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड एवं पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार पचामा इंडस्ट्रीज एरिया में आयशा केमिकल फैक्ट्री संचालित है। इसी फैक्ट्री में आग लगने से विस्फोट हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पुरुष और एक महिला है। आग लगने का कारण अज्ञात है। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया गया। तब-तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी वहीं फैक्ट्री में फंसे और झुलसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। फैक्ट्री में आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह पटेल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

दोनों नेताओं ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मीडिया से चर्चा करते हुए गोविंद सिंह ने कहा कि सरकार की लापरवाही है। गरीब मजदूर के साथ अन्याय हुआ है इस घटना को लेकर मैं मुख्यमंत्री से बात करूंगा। मृतक और पीड़ितों को ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद दी जाए और जिन लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया है उन पर कार्रवाई की जाए।