मकड़ाई समाचार हरदा। भाजपा के नेता सुरेंद्र जैन के भतीजे द्वारा सोडलपुर दुष्कर्म में विगत एक वर्ष से पुलिस कार्रवाई लंबित थी, इधर एक अन्य रसूखदार भाजपा नेता सैय्यद के लड़के ने नाम बदलकर एक लड़की को फांसकर उसका वीडियो बनाकर कई बार दुष्कर्म किया। लड़की को अपना धर्म बदलकर मुसलमान होने को उकसाया। इस मामले पर मप्र कांग्रेस के प्रवक्ता केदार सिरोही और मकड़ाई के अभिजीत शाह ने अपनी टिप्पणी को सोशल मीडिया पर व्यक्त किया। इधर एक अधिवक्ता ने भी इस मामले पर अपने विचार पोस्ट किए।
कांग्रेस नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता केदार सिरोही ने सोशल मीडिया पर दैनिक अखबार की कटिंग पोस्ट कर लिखा कि –
“शहबाज सामान्य मुस्लिम होता तो हरदा के मौका परस्त हिन्दूह्रदय वाले भाजपा नेता तांडव शुरू कार देते किन्तु शाहबाज के तार भाजपा से जुड़े होने के कारण इस बिषय पर चुप्पी हैं।
सवाल वही हैं की भाजपा महजब का रंग वही देती हैं जहाँ उसे फायदा होता हैं।
अब ना हिन्दू खतरे मे हैं और नहीं बुलडोजर मे डीजल हैं।”
इधर एक अन्य पोस्ट में केदार ने लिखा कि –
“हरदा मे दो बड़ी घटनाएं हुई
1 महेन्द्र जैन
2 शहबाज उर्फ़ राहुल गुर्जर
किन्तु दोनों पर भाजपा का संरक्षण होने के नाते सब चुप हैं।
कलेक्टर तो कोटवार सचिव और शिक्षक की तनख्वाह काटने मे लगे और पुलिस अधीक्षक मोटर सायकल के चालान काटने मे लगे हैं।”
कमेंट चर्चा में –
केदार सिरोही की पोस्ट पर कमेंट पर लोगों ने सय्यद के विज्ञापन, मंत्रीजी के साथ तस्वीर, एसपी हरदा सैय्यद का सम्मान करते हुए फोटो चस्पा किये हैं। जिनकी जमाके चर्चा है।
कांग्रेस के ही अभिजीत शाह मकड़ाई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि –
” सिराली की हिन्दू बेटी के साथ भाजपा से जुड़े सैयद कंस्ट्रक्शन के मालिक के बेटे ने किया बलात्कार ? ऐसे दरिंदों को फांसी और घर पर बुलडोज़र चलाना चाहिए।
अनिल जाट अधिवक्ता लिखते हैं कि – ” आरोपी का सम्बन्ध बीजेपी से होने के कारण क्या मामा का बुलडोज़र फिर से पंचर हो गया है।
अनिल एक अन्य पोस्ट में लिखते हैं – एसपी हरदा द्वारा सैयद का सम्मान करते फोटो वाले पोस्ट चस्पा कर अधिवक्ता पटेल ने लिखा कि माला पहनाने वाले हाथ क्या आरोपी को हथकड़ी लगा पाएंगे ? इस मामले की जांच एक स्वतंत्र एजेंसी से होना चाहिए।

