ब्रेकिंग
9 बच्चों की मां ने प्रेमी से मिलकर पति की कर दी हत्या हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा: ई-केवायसी व आधार फिडिंग कार्य की गति बढ़ाएं ! कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में दिये निर्देश घरेलू विवाद मे पत्नि ने पति की फावड़े से काटकर की हत्या ! पत्नि के चरित्र पर शंका करने से उपजे विवाद... इजराईल ईरान जंग: अमेरिका के युद्ध विराम प्रस्ताव को ईरान ने स्वीकार कर लिया ! ईरान के विदेश मंत्री स... उपभोक्ता आयोग का आदेश: 4 किसानों को मिलेंगे फसल बीमा राशि के 4.50 लाख रूपये Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खातेगांव में "अंजुमन बैतुलमाल न्यास" द्वारा कैरियर गाइडेंस कैंप का आयोजन, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ल... टिमरनी: 2 पंचायत सचिवों को सूचना का अधिकार में जानकारी नहीं देना पड़ा भारी ! राज्य सूचना आयोग ने ठोक... हरदा: स्टेशन सौन्दर्यीकरण व यात्री सुविधा विस्तार के लिये हटाया गया अतिक्रमण

बोरवेल में गिरे राहुल तक पहुंचने में लग सकते हैं पांच घंटे, सीएम बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी

जांजगीर। मालखरौदा ब्लाक के पिहरीद में शुक्रवार की शाम बोर में गिरे 10 साल का बालक को बचाने का प्रयास रातभर जारी रहा। शनिवार की सुबह तक करीब 40 फीट गहरा गड्ढा खोद लिया गया है। एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। बच्चे की गतिविधियों पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। उस तक केला, फ्रूटी सहित अन्य खाद्य सामग्री भेजी जा रही है। बच्चा रात में 12 बजे के करीब सौ गया था। सुबह से फिर उसकी आवाज आ रही है। इस बीच सीएम भूपेश बघेल ने ट्विटर पर बच्चे का वीडियो जारी करते हुए जानकारी दी है कि राहुल तक पहुंचने में पांच से छह घंटे लग सकते हैं।

ग्राम पीहरीद निवासी रामकुमार उर्फ लालाराम साहू का पुत्र राहुल साहू (10) मानसिक रूप से कमजोर है। शुक्रवार को वह शाम चार बजे घर की बाड़ी में खेलने गया और बोर में गिर गया। घर के लोगाें ने जब उसकी खोजबीन की तो बोर से उसकी आवाज आई। तब पता चला कि वह बोर में गिर गया है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच घटना की सूचना प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। बोर के कुछ दूरी पर गड्ढा खोदने का काम किया गया। देर रात तक लगभग 20 फीट से अधिक गहरा गड्ढा खोदा जा चुका था और प्रशासन, पुलिस और ग्रामीण बच्चे को बाहर निकालने के प्रयास में जुटे थे। बालक के लगभग 60 से 65 फीट की गहराई में फंसे होने की बात बचाव टीम ने कही है। बोर की कुल गहराई 140 फीट है।

मौके पर विधायक रामकुमार यादव, कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला, आइजी रतनलाल डांगी, एसपी विजय अग्रवाल सहित एसडीएम, एसडीओपी और अन्य अधिकारी कर्मचारी पहुंचे और रेस्क्यू आपरेशन में जुटे रहे। बच्चे को पाइप के माध्यम से आक्सीजन दिया जा रहा है। वहीं मोबाइल कैमरा भेजकर भी उसकी जानकारी ली गई। आसपास बेरीकेड लगा दिया गया है। जेसीबी व चेन माउंटेन से खोदाई जारी थी। रात के लिए बिजली का प्रबंध भी किया गया। देर रात एनडीआरएफ ओडिशा की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इसके साथ अभियान तेज हो गया। सुबह तक करीब 40 फीट गहरा गड्ढा खोद लिया गया है। बच्चे तक भोजन और आक्सीजन पहुंचाया जा रहा है। सुबह बोर से बच्चे की आवाज सुनी गई है।

- Install Android App -

सीएम ने भी ली जानकारी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उच्चाधिकारियों से रेस्क्यू के संबंध में जानकारी ली और हरसंभव प्रयास कर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के निर्देश दिए। प्रशासन व पुलिस ने बालक को सुरक्षित बाहर निकालने पूरी ताकत झोंक दी है।

बालक के लगभग 60 से 65 फीट की गहराई में फंसे होने की आशंका है। बोर के पास गड्ढा खोदने का काम तेजी से चल रहा है। एनडीआरएफ की टीम भी मौजूद है।

विजय अग्रवाल एसपी, जांजगीर-चांपा