jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,

हरदा: स्टेशन सौन्दर्यीकरण व यात्री सुविधा विस्तार के लिये हटाया गया अतिक्रमण

हरदा / राजस्व, पुलिस एवं नगर पालिका के संयुक्त दल ने सोमवार को हरदा रेल्वे स्टेशन मुख्य प्रवेश द्वार से होटल सयाजी तक की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान एसडीएम हरदा श्री कुमार शानु देवड़िया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार, तहसीलदार राजेन्द्र पंवार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। सहायक मण्डल इंजीनियर हरदा ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यात्री सुविधाओं का विस्तार तथा स्टेशन सौन्दर्यीकरण का कार्य जारी है।

- Install Android App -

अतिक्रमण हटने से स्टेशन के नये सरक्यूलेटिंग एरिया का विकास, प्लेटफार्म नम्बर-1 का विस्तार तथा नये प्रवेश द्वारों का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्टेशन से निकलने एवं प्रवेश करने में यात्रियों को सुगमता होगी। साथ ही स्टेशन का पूर्ण सौन्दर्यीकरण हो सकेगा जो शहर के सौन्दर्य का केन्द्र बिन्दु होगा।