jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,

ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत

आए दिन होते हैं हादसे, जनपद सदस्य शेर सिंह दरबार ने लगाए 108 और 112 पर लापरवाही के आरोप नहीं आते समय पर

 

केके यदुवंशी पत्रकार 

- Install Android App -

सिवनी मालवा। नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया शाम 5 बजे के लगभग तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक आकाश अशवारे जाट गुराड़िया का रहने वाला बताया जा रहा है जनपद सदस्य शेर सिंह दरबार ने बताया कि ट्रक नर्मदापुरम की ओर से हरदा की ओर जा रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार धरम कुंडी ब्रिज हादसों का स्पॉट बनता जा रहा है। यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिसमें अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है।

और कई घायल हो गए हैं पुल पर न तो पर्याप्त संकेतक हैं और न ही सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं हादसे के बाद मौके पर पहुंचे जनपद सदस्य शेर सिंह दरबार ने प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि दुर्घटना की सूचना के बाद भी 108 एम्बुलेंस और 112 पुलिस सहायता समय पर नहीं पहुंचती है, जिससे घायलों को समय पर मदद नहीं मिल पाती। इस लापरवाही के कारण कई बार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। नागरिकों ने प्रशासन से धरम कुंडी ब्रिज पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। जिससे नागरिक एक्सीडेंट से बच जाए।