jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

दाऊद से जिसका संबंध उसे कैसे दे सकते हैं समर्थन: शिंदे, ट्वीट पर मचा बवाल

महाराष्ट्र में पिछले एक सप्ताह से जारी सियासी घमासान में अब दाऊद इब्राहिम की एंट्री हो गई है. शिवसेना के असंतुष्ट नेता और कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे  ने पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधते हुए दाऊद इब्राहिम का नाम लिया और कहा कि जिसका दाऊद से संबंध उसे समर्थन कैसे दे सकते हैं।

दाऊद से जिसका संबंध उसे कैसे दे सकते हैं समर्थन: शिंदे
एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर आश्चर्य जताया कि बाल ठाकरे की पार्टी उस दाऊद इब्राहिम के साथ सीधे संबंध रखने वाले लोगों का समर्थन कैसे कर सकती है, जो कई बम विस्फोट करके निर्दोष मुंबईकरों को मारने के लिए जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि इस तरह के समर्थन के विरोध में उनके और अन्य विधायकों द्वारा विद्रोह का झंडा उठाया गया है और उन्हें बाल ठाकरे की शिवसेना को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं है.

- Install Android App -

एकनाथ शिंदे का नवाब मलिक पर निशाना
शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे द्वारा रविवार की रात किए गए ट्वीट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक के स्पष्ट संदर्भ में हैं, जो कथित तौर पर दाऊद इब्राहिम के रिश्तेदारों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में हैं.

एकनाथ शिंदे ने ट्वीट में क्या कहा?
एकनाथ शिंदे  ने ट्वीट किया, ‘हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना उन लोगों का समर्थन कैसे कर सकती है, जिनका दाऊद से सीधा संबंध है, जिसने मुंबई बम धमाकों को अंजाम देकर निर्दोष मुंबईकरों को मार डाला? इसका विरोध करने के लिए हम यह कदम उठा रहे हैं. यदि यह कदम हमें मौत के कगार पर भी ले जाता है, तो हमें इसकी परवाह नहीं