jhankar
ब्रेकिंग
जिला स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन स्पर्धा आज गोटमार मेला क्या है......? - जानिए कहां और कब होता है ये खूनी खेल और इस साल क्या हुआ 12 सितंबर 2026 की सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरों की झलक आज का सुविचार - "पत्थर तो लोग दूसरों पर फेंकते हैं, आप फूल बनकर खिलना सीखिए।" आज 12 सितंबर दिन शनिवार को मध्यप्रदेश का मौसम 11 सितंबर 2026 को नीम करोली बाबा की 53वीं पुण्यतिथि रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक...

अभा साहित्य परिषद के अधिवेशन में शामिल हुए जिले के साहित्यकार

हरदा। ग्वालियर में अखिल भारतीय साहित्य परिषद मध्य भारत प्रांत का प्रांतीय अधिवेशन हुआ। जिसमें मध्य भारत प्रांत के साहित्यकार बड़ी संख्या में शामिल हुए। ‘उभरते भारत का रचना संसार’ विषय पर आधारित इस अधिवेशन में हरदा जिले के मुकेश शांडिल्य कपिल दुबे व कृष्णकांत जोशी भी सम्मिलित हुए। यह अधिवेशन मध्यभारतीय हिन्दी साहित्य सभा ग्वालियर एवं “अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा संपन्न हुआ।

- Install Android App -

कार्यक्रम में अनेक सृजनात्मक विषयों एवं कार्यकर्ताओं के प्रबोधन , संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण पर विभिन्न सत्र आयोजित किये गए।इसमें विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की जिसमें बैतूल, नर्मदापुरम ,गुना,हरदा शिवपुरी ,भोपाल, ग्वालियर, भिंड , मुरैना आदि जिलों के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए । सफल एवं भव्य आयोजन में दो दिवसीय अधिवेशन में अनेक सत्रों में कार्यक्रम सम्पन्न हुए।

जिसमें राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री श्रीधर पराड़कर,राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुशील चंद्र त्रिवेदी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री ऋषि कुमार मिश्र ,राष्ट्रीय संयुक्त सचिव श्री पवन पुत्र बादल एवं प्रादेशिक स्तर के सभी अधिकारी ,कार्यकर्ता एवं साहित्यकार गण उपस्थित रहे।