ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रिलाएबल सोशल वेलफेयर सोसायटी तथा मप्र जन अभियान परिषद ने ... Harda news: कलेक्टर श्री जैन ने गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया, किसानो के लिए बैठक और पेयजल... जल ही जीवन है।: दीवार लेखन के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश हरदा: भादूगांव के शासकीय तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने एवं जल संवर्धन योजना से जोड़ने की उठी मांग, जय... पारिवारिक विवाद मे गई महिला की जान: आपसी विवाद में पति ने पत्नि को तवा दे मारा हुई मौत नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर: भाजपा ने फूंका राहुल सोनिया का पुतला, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बोले कांग्... हरदा: सरपंच संघ ने नवागत कलेक्टर श्री जैन का किया स्वागत, जिले की ग्राम पंचायतों को आदर्श ग्राम पंचा... कलेक्टर श्री जैन ने ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए निर्देश ! जल जीवन मिशन के... Today news इंदौर: 9 माह के मासूम नकुल का हुआ अपहरण! सावधान बच्चा चोर गिरोह सक्रिय कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा हत्याकांड मे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर लगे गम्भीर आरोप, 28 साल ...

भड़ली नवमी पर तीन शुभ योग, अबूझ मुहूर्त में खूब होंगी शादियां

मकड़ाई समाचार भोपाल। शुक्रवार 08 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल नवमी तिथि, जिसे भड़ली नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इसे भड़ल्या नवमी या कंदर्प नवमी भी कहते हैं। अक्षय तृतीया की तरह इस दिन भी विवाहादि मांगलिक कार्यों के लिए अबूझ मुहूर्त होता है। यानी इस तिथि को बगैर मुहूर्त देखे निस्संकोच मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। हिंदू पंचाग के अनुसार यह तिथि साल के पूर्वार्ध में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार आदि के लिए अंतिम शुभ तिथि मानी गई है। इसके उपरांत देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। चातुर्मास की इस अवधि में मांगलिक या शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। लिहाजा भड़ली नवमी का विशेष महत्व

भड़ली नवमी तिथि

हिंदू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत 07 जुलाई गुरुवार को शाम 07 बजकर 28 मिनट से होगी, जिसका समापन अगले दिन 08 जुलाई शुक्रवार को शाम 06 बजकर 25 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार भड़ली नवमी 08 जुलाई को मनाई जाएगी। भड़ली नवमी के अबूझ मुहूर्त में ज्यादा से ज्यादा शादियां होंगी। इस दिन विशेष मुहूर्त के चलते राजधानी में करीब 80 से अधिक शादियां होगी।

- Install Android App -

तीन शुभ योग

मां चामुंडा दरबार के पुजारी पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष भड़ली नवमी इस बार शिव, सिद्ध, रवि इन तीन योगों में मनाई जाएगी। इन तीन शुभ योगों के संयोग से इस दिन की महत्ता और बढ़ गई है। इसके अलावा शादी का अबूझ महुर्त होने के कारण इस दिन सैकड़ों शादियां होंगी। मांगलिक कार्य एवं क्रय-विक्रय के लिए शुभ दिन माना गया है। गुप्त नवरात्र का पूजा-पाठ, हवन, आरती, कन्या भोज के साथ समापन होगा।

दो दिन बाद चातुर्मास

पं. रामजीवन दुबे ने बताया कि 10 जुलाई को देवशयनी एकादशी से चातुर्मास लग जाता है। चार माह के लिए भगवान विष्णु सो जाते हैं और इस दौरान भगवान शिव के हाथों में सृष्टि का संचालन रहता है। इस अवधि में भगवान शिव पृथ्वीलोक पर निवास करते हैं। कार्तिक शुक्ल पक्ष देवउठनी एकादशी शुक्रवार 4 नवंबर को तुलसी विवाह के साथ चौमासा का समापन होगा।