jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

गुरुपूर्णिमा पर लापता हुईं दो नाबालिग बालिकाएं 24 घंटे में इंदौर से सकुशल दस्तयाब, दोनो बालिकाओं को हंडिया पुलिस ने परिजनो के सुपर्द की ।

हंडिया: गुरुपूर्णिमा के अवसर पर जाट धर्मशाला, हंडिया में धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने गईं दो नाबालिग बालिकाएं अचानक लापता हो गईं, जिसके चलते परिजनों में चिंता और क्षेत्र में सनसनी का माहौल उत्पन्न हो गया।
उक्त संबंध में थाना हंडिया में दो पृथक अपराध क्रमांक 246/2025 एवं 247/2025, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपहरण का प्रकरण दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक हरदा श्री अभिनव चौकसे के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी हंडिया निरीक्षक सुभाष दरश्यामकर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की गई।

- Install Android App -

तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग, सीसीटीवी फुटेज खंगालना, तथा मुखबिर तंत्र के माध्यम से सतत प्रयास किए गए। इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप दोनों बालिकाओं इंदौर में होना पता चला दोनों नाबालिक बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया।

दस्तयाबी के उपरांत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 180 के अंतर्गत दोनों बालिकाओं के कथन दर्ज किए गए, जिनमें उन्होंने स्वेच्छा से पारिवारिक नाराजगी के चलते इंदौर जाना स्वीकार किया। नाबालिग बालिकाओं को परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया है।