jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

WhatsApp ला रहा कंपैनियन मोड, दो मोबाइल में चला पाएंगे एक अकाउंट, जानिए कैसे

WhatsApp New Feature : इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इससे यूजर्स मल्टीपल डिवाइस में चैट हिस्ट्री को सिंक कर सकेंगे। इस फीचर का नाम कंपैनियन मोड है। नए फीचर से यूजर सेकेंडरी स्मार्टफोन डिवाइस को अपने वॉट्सऐप अकाउंट से लिंक कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें इंटरनेट कनेक्शन भी जरूरत भी नहीं पड़ेगी। यानी मल्टी डिवाइस सपोर्ट सुविधा जैसा है। इसमें दो फोन को एक डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। वहीं मल्टी डिवाइस फीचर से मोबाइल के अलावा 4 अलग-अलग डिवाइस को सिंगल खाता से लिंक किया जा सकता है।

डेवलपेंट स्टेज पर फीचर

- Install Android App -

वॉट्सएप के नए फीचर की जानकारी Wabetainfo ने दी है। बताया कि यूजर्स के लिए दूसरे स्मार्टफोन को वॉट्सऐप अकाउंट से लिंक करना सरल होगा। जल्द ही वह सिंगल अकाउंट को दो फोन पर इस्तेमाल कर पाएंगे। हालांकि यूजर्स अकाउंट को लैपटॉप, डेस्कटॉप और दूसरे डिवाइस पर एक्सेस कर सकते हैं। यह फीचर डेवलपेंट स्टेज पर है। रिपोर्ट में कहा गया कि जब यूजर्स वॉट्सऐप अकाउंट में सेकेंडरी डिवाइस से लॉनिग करते हैं, तो उनके चैट्स कंपैनियन डिवाइस में कॉपी हो जाएंगे। इस फीचर को आने में कुछ समय लग सकता है। इस लिए कंपनी वेब या डेस्कटॉप पर उपलब्ध मैसेज को ऐड करने पर काम कर रहा है। इसमें लोगों को कहा जाता है कि चैट्स सिंक हो रहे हैं। इस कारण पुराने मैसेज फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

वीडियो कॉल पर जल्द आएगा नया अपडेट

वॉट्सऐप एक अन्य फीचर पर भी काम कर रहा है। जिसके रोलआउट होने के बाद यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान अपनी इच्छा से चेहरा नहीं दिखा सकेंगे। दरअसल नए फीचर आने के बाद वीडियो कॉल में यूजर खुद की जगह अवतार का इस्तेमाल कर पाएंगे। फिलहाल ग्रुप छोड़ने के बाद मेंबर्स को एक नोटिफिकेशन मिलता है, जो नए फीचर पेश होते ही नहीं मिलेगा। वहीं मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टैंट मैसेजिंग एप एक और नए फीचर पर काम कर रहा है। जिसके आने के बाद ग्रुप कॉल में किसी को भी म्यूट कर सकेंगे।