ब्रेकिंग
अभा साहित्य परिषद के अधिवेशन में शामिल हुए जिले के साहित्यकार 9 बच्चों की मां ने प्रेमी से मिलकर पति की कर दी हत्या हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा: ई-केवायसी व आधार फिडिंग कार्य की गति बढ़ाएं ! कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में दिये निर्देश घरेलू विवाद मे पत्नि ने पति की फावड़े से काटकर की हत्या ! पत्नि के चरित्र पर शंका करने से उपजे विवाद... इजराईल ईरान जंग: अमेरिका के युद्ध विराम प्रस्ताव को ईरान ने स्वीकार कर लिया ! ईरान के विदेश मंत्री स... उपभोक्ता आयोग का आदेश: 4 किसानों को मिलेंगे फसल बीमा राशि के 4.50 लाख रूपये Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खातेगांव में "अंजुमन बैतुलमाल न्यास" द्वारा कैरियर गाइडेंस कैंप का आयोजन, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ल... टिमरनी: 2 पंचायत सचिवों को सूचना का अधिकार में जानकारी नहीं देना पड़ा भारी ! राज्य सूचना आयोग ने ठोक...

MP News : गांव ने चुनी महिलाएं, लेकिन शपथ पिता, पति व देवर ने ली

मकड़ाई समाचार सागर। देश में एक ओर समाज के गरीब तबके से आदिवासी द्रौपदी मुर्मु को राष्ट्रपति चुनकर महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की गई। महिलाओं को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर करने के सरकारें तमाम प्रयास कर रही हैं। वहीं ग्रामीण समाज आज भी पुरुष प्रधान की मानसिकता पाले हुए है। इसका उदाहरण मप्र के सागर जिले की जैसीनगर ग्राम पंचायत में गुरुवार को देखने मिला। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 10 महिलाएं पंच चुनी गईं। आज जब शपथ लेने का अवसर आया तो मात्र तीन महिला पंच उपस्थित हुईं, जबकि चार महिलाओं के स्थान पर उनके पिता, पति और देवर द्वारा शपथ ली गई।

- Install Android App -

जैसीनगर ग्राम पंचायत के सचिव आशाराम साहू ने बताया कि गुरुवार को ग्राम पंचायत कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। पंचायत से सरपंच और पंच मिलाकर कुल 21 सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इनमें से 10 महिलाएं पंच निर्वाचित हुई हैं। शपथ ग्रहण में 10 में से एक महिला पंच के पिता, दो महिला पंचों के पतियों और एक महिला पंच के देवर द्वारा शपथ ली गई। उन्होंने महिलाओं के स्थान पर पुरुषों को शपथ दिलाने को लेकर कहा कि अधिकतर पंचायतों में इसी तरह घर के पुरुष ही शपथ लेते हैं। पंचायत अधिनियम में इसका कोई प्रविधान है या नहीं, इसे लेकर ग्राम सचिव के पास कोई जवाब नहीं था। वहीं जनपद सीईओ सुरेंद्र खरे से जब इस संदर्भ में जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि वे जिला मुख्यालय में बैठक में शामिल होने आए हैं। अधिनियम में तो स्वत: शपथ लेने का प्रविधान है, इस मामले में जनपद मुख्यालय पर वापस लौटकर जानकारी दे सकेंगे।