ब्रेकिंग
अभा साहित्य परिषद के अधिवेशन में शामिल हुए जिले के साहित्यकार 9 बच्चों की मां ने प्रेमी से मिलकर पति की कर दी हत्या हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा: ई-केवायसी व आधार फिडिंग कार्य की गति बढ़ाएं ! कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में दिये निर्देश घरेलू विवाद मे पत्नि ने पति की फावड़े से काटकर की हत्या ! पत्नि के चरित्र पर शंका करने से उपजे विवाद... इजराईल ईरान जंग: अमेरिका के युद्ध विराम प्रस्ताव को ईरान ने स्वीकार कर लिया ! ईरान के विदेश मंत्री स... उपभोक्ता आयोग का आदेश: 4 किसानों को मिलेंगे फसल बीमा राशि के 4.50 लाख रूपये Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खातेगांव में "अंजुमन बैतुलमाल न्यास" द्वारा कैरियर गाइडेंस कैंप का आयोजन, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ल... टिमरनी: 2 पंचायत सचिवों को सूचना का अधिकार में जानकारी नहीं देना पड़ा भारी ! राज्य सूचना आयोग ने ठोक...

बच्चों की हत्या करने की धमकी देकर पति के दोस्‍त ने किया दुष्कर्म, महिला ने खाया जहर

मकड़ाई समाचार भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति के दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह बच्‍चों की हत्या करने की धमकी देकर महिला से एक साल से ज्यादती कर रहा था। परेशान होकर महिला ने जहर खा लिया था। इसके बाद घटना का पता चला।

बिलखिरिया थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 33 वर्षीय महिला के दो बच्‍चे हैं। उसके पति का दोस्त रामबाबू उर्फ कल्लू गुर्जर उसके घर दूध देने आता था। एक साल पहले महिला को घर में अकेला पाकर कल्लू ने महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया था। इसके बाद कल्लू ने बच्‍चों की हत्या की धमकी देकर महिला के साथ आए दिन ज्यादती करना शुरू कर दी। परेशान होकर 10 अगस्त को महिला ने जहर खा लिया था। उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस जब महिला का बयान लेने पहुंची, तब उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला की हालत अब खतरे से बाहर है।

- Install Android App -

विद्युत सब स्टेशन के पास युवक ने फांसी लगाई

उधर, लालघाटी के पास स्थित विद्युत सब स्टेशन के नजदीक लगे पेड़ पर एक युवक फांसी पर लटका मिला। तलाशी में उसके पास से ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। कोहेफिजा थाना प्रभारी विजय सिसोदिया ने बताया कि राजपाल विद्युत सब स्टेशन में नौकरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना दी थी कि सब स्टेशन से कुछ दूरी पर पेड़ पर किसी व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है। पुलिस ने उसकी फोटो सभी थानों में भेजकर इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल कर दी है, ताकि उसकी पहचान हो सके।