jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : रात को घर के सामने खड़ी वेगेनार, सुबह गायब; हंडिया क्षेत्र में सुरक्षा पर फिर सवाल,,,,, ब्रिक्स सम्मलेन 2026" ब्रिक्स 2026 के लिए भारत पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्... देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल, सीएनजी-एलपीजी गैस के भाव बढ़ने के आसार नौकरी का झांसा देकर 15 युवाओं से 18 लाख की ठगी, थाने में FIR हुई दर्ज नानपा-कुल्हड़ा सड़क के गड्ढों में बैठे ग्रामीण, आज पैदल मार्च निकालकर कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन न्यू तक्षशिला एकेडमी में 7 वर्षीय छात्रा घायल, उपचार व्यवस्था को लेकर पालक ने जताई आपत्ति आज 11सितंबर 2026 का सुविचार : आपकी सोच, हिम्मत और आत्मविश्वास पर निर्भर करता है कि आप अपना लक्ष्य सर... आज बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, बाइक रैली निकालकर करेंगे विरोध प्रदर्शन, हरदा में दो घंटे सड़क... खेती किसानी: सोयाबीन पर प्रशासन की नजर, खेतों में उतरा जांच दल पीलापन और असामान्य धब्बों ने बढ़ाई च... आज का राशिफल — 11 सितंबर 2026 🌟 जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहते है आज आपके भ...

घोर लापरवाही स्कूल के सामने जमा पानी विद्यार्थियो के सेहत पर मंडराया खतरा, सीएमओ बोले प्रायवेट स्कूल वाले वसूलते है महंगी फीस वह काम उनका

संचालक बोले परमिशन दे नपा  सीएमओ हम हमारे खर्चे से कर लेंगे काम, नही मिली परमिशन

कैलाश सेजकर मकड़ाई समाचार हरदा। अपनी समस्याओ को लेकर आमजन शासन से शिकायत करते है और शासन के जिम्मेदार अधिकारियों  का कर्तव्य आमजन को उनके अधिकार और सुविधा दिलाये।  पर जमीनी धरातल पर यह सब  अब सपना लगता है। मप्र के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से कही बार सम्मानित निजी विद्यालय के संचालक द्वारा अपनी स्कूल के सामने की गंदगी साफ करने हेतु बार बार लिखित शिकायत की जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नही की जा रही है।

नागरिको को मूल भूत सुविधा देने केे लिए जिम्मेदार अधिकारी नपा सीएमओ भी मामले से पल्ला झाड़ रहे है। आवेदक कहना है कि इस संबंध मै हर वर्ष नगरपालिका अधिकारी को पत्र लिखता हूं कार्यवाही न होेने की स्थिति में एसडीएम और कलेक्टर को भी शिकायत की गई है। अभी तक शासन से किसी भी प्रकार का  सहयोग नही मिला है।

स्कूल के सामने जमा है बारिश का पानी  
मामले की खोजबीन करते जब मकड़ाई समाचार की  टीम वहां पर पहुंची तो देखा कि वार्ड 32 में ज्ञानगंगा स्कूल के सामने करीब 100़़ फिट लंबे चौड़े प्लाट में बारिश का पानी भरा हुआ है। इसके साथ स्कूल की पूर्व दिशा के प्लाट भी रहवासियो के निस्तार और बारिश का पानी भरा हुआ है। इसके आस पास कुछ घर भी है।  जिनमे लोग रहते हेै। वहीं स्कूल के पीछे एक प्लाट में बहुत गंदा पानी कीचड़ भरा है। जिसमें सुअर आदि अठखेलियां करते हेै। मासूमो की जान से हो रहा खिलवाड़
बारिश के शुरु होते ही स्कूल के सामने की जगह पार पानी का भराव ठहराव हो जाता है। जिसमें कुछ दिनों के बाद मच्छर मेंढक के लार्वा अंडे फैलने लगते है। धीरे इसमें मच्छरों और मेंढको की भरमार हो जाती है। इसके साथ कचरा सड़ने लगता है। जिससे यहां पर बदबू आती है।

- Install Android App -

ज्ञान गंगा स्कूल के सामने होने से यह बच्चो को ज्यादा प्रभावित करती हैं गंदी बदबू के कारण उनका मन पढ़ाई में नही लग पाता है। इसके साथ बच्चो के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
स्कूल प्राचार्य अर्जुन राजपूत ने बताया कि मेरे द्वारा नपा और प्रशासन को प्रतिवर्ष पत्र लिखा जाता है। विद्यार्थियो के स्वास्थ प्रति चिंता होने के कारण मैने उनसे कहा कि आप नही करा सकते तो हमें अनुमति दे हम अपने खर्चे पर यहां पर बजरी रेत आदि डलवा सकें मगर उन्होने इसकी अनुमति भी नही दी है। जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा की अनदेखी घोर लापरवाही से अगर हमारे स्कूल के बच्चो की सेहत खराब होगी तो जिम्मेदार कौन होगा।

कालोनी के गार्डन देेख हुआ आश्चर्य

नगर पालिका का यह सरकारी गार्डन दस साल से बदहाली पर आंसू बहा रहा

वार्ड क्रंमाक 32 में ज्ञान गंगा स्कूल के पास गार्डन के लिए छोड़ी गई जगह का सौंदर्यीकरण तो देखते ही बनता है। स्थानीय लोग इसको लेकर बहुत परेशान है।  यहां पर गार्डन के नाम पर एक खाली प्लाट है जिसमें गंदा पानी भरा है। स्थानीय लोगो ने बताया कि यहां पर गंदा पानी साल भर बना रहता है। जिससे हम लोगो को हमेशा बीमार होने का खतरा बना हुआ हैैं नगरपालिका ने निस्तार के पानी के निकास के लिए नालियां यहां नही बनाई है पार्क की जगह पर सिर्फ गंदगी ही गंदगी है।

इनका कहना है।
सरकारी स्कूल के पास कहि पानी भरा हुआ हो तो आप बताइए। प्रायवेट स्कूल वाले बच्चो से महंगी फीस वसूलते है। वह कार्य उनका है वह स्वयं करे।
ज्ञानेंद्र यादव सीएमओ नगर पालिका हरदा।