jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

महिला को आया व्हाट्सएप पर ऐसा मैसेज, क्लिक करते ही खाते से उड़े 21 लाख

Whatsapp Scam : डिजिटल दुनिया और आईटी सेक्टर में चीजें जितनी आसान हो गई हैं उतनी ही कठिन और ट्रिकी भी हो गई हैं। कई बार लोगों को इसकी कमियों को काफी नुकसान सहना पड़ता है। आंध्र प्रदेश से हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला को साइबर क्राइम का शिकार होना पड़ गया। महिला को व्हाट्सएप पर एक ऐसा मैसेज आया जिस पर क्लिक करते ही महिला के खाते से 21 लाख रूपये उड़ गए। बता दें कि यह घटना आंध्र प्रदेश की एक रिटायर्ड शिक्षिका के साथ हुई है। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार अन्नामय्या जिले के मदनपल्ले में रहने वाली इस महिला का नाम वरलक्ष्मी है।

लिंक पर क्लिक कर उड़े 21 लाख

- Install Android App -

बता दें कि महिला को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर एक मैसेज आता है। महिला ने बिना सोचे समझे मैसेज में दिए गए उस लिंक पर कई बार क्लिक कर दिया। जिसके बाद कुछ ऐसा हो गया जिसका महिला को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। मैसेज आने और महिला के क्लिक करने के कुछ देर बाद ही महिला को एक मैसेज आया कि उसके खाते से कुछ पैसे काटे गए हैं। महिला को कुछ समझ आता इसके पहले ही महिला के खाते से धीरे-धीरे करके कई बार पैसे कटते चले गए और एक के बाद एक मैसेज आने लगे।

महिला का फोन किया था हैक

हैरानी की बात तो यह है कि एक के बाद एक महिला के खाते से 21 लाख रुपये कट गए। जिसके बाद महिला तत्काल पुलिस के पास पहुंच गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला ने यह बताया है कि उसने सिर्फ मैसेज में आए एक लिंक को क्लिक किया था। जिसके बाद से उसके अकाउंट से 21 लाख रुपये गायब हो गए। वहीं पुलिस ने यह बताया है कि साइबर अपराधियों ने पहले लिंक के जरिए महिला का फोन हैक किया था। जिसके बाद उसका फोन इस्तेमाल कर बैंक अकाउंट्स से कई सारे ट्रांजेक्शन किए। महिला इस मामले को लेकर बैंक भी गई है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।