jhankar
ब्रेकिंग
थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ... वनग्राम बड़झिरी में वन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेतों से मोटर और मकानों से मूंग चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार हंडिया में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दो लोग गंभीर घायल मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान : 40 किमी दूर दुर्गम वनांचल ग्राम ढेकना पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों की स... अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी, उद्यमियों से किया संवाद स्कूल से अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश करताना में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित संयुक्त संचालक ने आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण कलश वंदन यात्रा’ का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, रथ और कलश का किया पूजन

पातरा नदी में मिला नवजात शिशु का शव

मकड़ाई समाचार भोपाल। राजधानी के ईंटखेड़ी थाना इलाके में पातरा नदी में नवजात शिशु का शव मिलने से का सनसनी फैल गई है। घटना गुरुवार दोपहर की है। नदी के पुल पर कुछ लोग मछली पकड़ रहे थे, तभी किसी की नजर नदी के किनारे की ओर पड़े एक नवजात के शव पर पड़ी। यह देख वे लोग सन्‍न रह गए और उन्‍होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

- Install Android App -

पुलिस के मुताबिक इस्लाम नगर निवासी शमीम खान ने गुरुवार को दोपहर सवा तीन बजे सूचना दी थी कि वह अपने साथियों के साथ पुल पर मछली पकड़ने आया था। इसी दौरान उनकी नजर पातरा पुल के पास नदी में नवजात शिशु के शव पर पड़ी। इस पर उसने आसपास के लोगों को इसके बारे में बताया और ईंटखेड़ी थाना पुलिस को भी इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां मौजूद लोगों की मदद से रस्सी के सहारे प्लास्टिक की कैरेट से नवजात शिशु के शव को नदी से बाहर निकाला। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों के सामने पंचनामा तैयार किया गया। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।

ईंटखेड़ी थाने के प्रभारी उपनिरीक्षक मकरंद पांडे ने बताया कि पातरा नदी से नवजात का शव बरामद किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस आरोपित का पता लगाने का पूरा प्रयास कर रही है। पुलिस इलाके के लोगों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज करेगी और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले जाएंगे। पुलिस आसपास के स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों में भी हाल ही में जन्‍मे बच्‍चों का रिकार्ड पता कर सुराग तलाशने में जुटी है।