ब्रेकिंग
इंदौर-बैतूल हाईवे पर कालीसिंध में गिरी कार,  हादसे मे दो की मौत और दो घायलों को किया इंदौर रेफर सीहोर:समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए हरदा जिले से अवैध रूप से लाया जा रहा मूंग जब्त हरदा: राजपूत छात्रावास के अंदर निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया , पुलिस वालो ने , समाज ने सीएम से मा... हरदा बिग न्यूज: जिले में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी जीवन सिंह शेरपुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,  पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छो... आज से सीएम डॉ. मोहन यादव 7 दिवसीय विदेश यात्रा पर होगे रवाना नीमखेड़ा में मूंग खरीदी केंद्र की मांग, किसानों का अनुठा (अर्धनग्न) प्रदर्शन और चक्काजाम मूंग खरीदी नहीं होने से आक्रोशित थे किसान ,तीन अलग-अलग स्थानों पर किया चक्काजाम, वाहनों की लंबी कतार... अंतर्राष्ट्रीय सन्त सम्मान से सम्मानित हुए स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि, ( भारत और नेपाल को हिन्दू... करणी सेना के विरुद्ध पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही अन्यायपूर्ण एवं अत्यंत निंदा जनक :- हरदा विधायक डॉ...

हैदराबाद में अब तक शांति कायम नहीं हो पाई

हैदराबाद| कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को दिल्ली में शो करने की अनुमति नहीं मिली है। जिसका हिंदू सेना और विश्व हिंदू परिषद ने विरोध किया था। दिल्ली पुलिस ने एक रिपोर्ट में कहा है कि शो से क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है। विहिप के दिल्ली अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा शो पर आपत्ति जताए जाने के बाद अनुमति से इनकार किया गया है। पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में विहिप नेता ने हाल ही में हैदराबाद में हुई झड़प के लिए कॉमेडियन को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि वह अपने शो में हिंदू देवताओं का मजाक उड़ाते हैं। यह कार्यक्रम डॉ. एसपीएम सिविक सेंटर, केदारनाथ साहनी सभागार में दोपहर 2 बजे से 9.30 बजे तक होने वाला था। यह एक निजी तौर पर आयोजित शो था जिसके लिए पहले अनुमति दी गई थी।

हैदराबाद में फैला था तनाव

- Install Android App -

विश्व हिंदू परिषद ने दिल्ली पुलिस को लिखे अपने पत्र में शो को रद्द करने का अनुरोध किया और शो के होने पर विरोध की चेतावनी दी थी। विवादित बयानबाजी के बाद Munawar Faruqui को 2021 में गिरफ्तारी किया गया था। इसके बाद से Munawar Faruqui के शो पुलिस के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। पिछले हफ्ते उनका बेंगलुरु शो रद्द कर दिया गया था। हालांकि कहा गया कि Munawar Faruqui के स्वास्थ्य कारणों से ऐसा किया गया था। वहीं बेंगलुरू शो भी रद्द किया गया था। भारी सुरक्षा के बीच हैदराबाद में शो हुआ था, लेकिन इसमें फिर हिंदू देवी देवताओं पर टिप्पणी की गई। इसके बाद ही भाजपा विधायक टी. राजा सिंह ने यूट्यूब वीडियो पोस्ट किया जहां उन्होंने पैगंबर के खिलाफ कुछ अपमानजनक टिप्पणी की, जिसने हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। हैदराबाद में अब तक शांति कायम नहीं हो पाई है।