jhankar
ब्रेकिंग
सांची में हार्डवेयर व्यापारी पर तलवार से हमला, इलाज के दौरान मौत हंडिया : गौ सेवक अभिषेक लोधी की नजर पड़ी तो दर्द से तड़प रही गौ माता को मिला सहारा, सुनील लेगा की पह... छत पर उग आए पेड़-पौधे, जिला अस्पताल की बदहाली उजागर देखरेख के अभाव में जर्जर हो रही इमारत,  पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी...

इंदौर-बैतूल हाईवे पर कालीसिंध में गिरी कार,  हादसे मे दो की मौत और दो घायलों को किया इंदौर रेफर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 देवास। इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ।रविवार की दोपहर को मोखापीपल्या क्षेत्र में कालीसिंध नदी पर बने पुल से अचानक एक कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई।हादसे मे 2 लोगो की मौत हो 2 घायलो को इंदौर रेफर किया है।

घटना विस्तार से 

रविवार को पुल पर सामने से ट्रक आने के दौरान खातेगांव की ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। कार गिरती देख मौके पर मौजूद ग्रामीण नदी में कूदे। कार के खिड़की दरवाजे लॉक थे । कार के कांच तोड़कर चार लोगों को बाहर निकाला गया और बागली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच करके दो को मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में इंदौर रेफर कर दिया गया। इस दौरान कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

- Install Android App -

2 लोगो की हुई मौत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार में उच्या तेवन निवासी चंडीगढ़, आनंदराज निवासी इंदौर, ओपी निवासी अमृतसर, इलैयाराजा निवासी जयपुर सवार थे। इसमें ओपी और आनंद की मौत हुई है। बागली एसडीओपी सृष्टि भार्गव ने बताया किसी कारण से कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी थी, सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर नहीं हुई है।

ग्रामीणो ने दिया मानवता का परिचय

हादसे के बाद मोखापीपल्या के सरपंच जितेंद्र सिंह, अर्जनुसिंह पुत्र बने सिंह दरबार, अर्जुन सिंह पुत्र विक्रमसिंह, सूरज सिंह पुत्र गुलाब सिंह, राजपाल पुत्र अनार सिंह आदि नदी में उतरे थे, कांच तोड़ने के दौरान कई ग्रामीणों हाथ-पैर में कांच से चोट लग गई। ग्रामीणों के अनुसार जहां पर कार गिरी वहां पर करीब 8-10 फीट पानी था।इसके बावजूद उनका सहयोग सराहनीय रहा।