jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Breaking news harda : खेत में दवाई छिड़कने गए 28 वर्षीय युवक ने पी चारा मार दवाई, गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती

मकड़ाई समाचार हरदा। शनिवार दोपहर 12 बजे हरदा जिले के ग्राम कायागांव में रहने वाले एक 28 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते चारा मार दवा पीली। जिसे गंभीर हालत में उपचार के भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर युवक का उपचार कर रहे है। डॉक्टर के मुताबिक, हालत नाजुक बनी हुई है।

- Install Android App -

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम कायागांव में रहने वाला सतीश पिता गौरीशंकर भुसारे (28) शनिवार सुबह अपने परिजन के साथ बेड़ागांव में किसी किसान के खेत पर सोयाबीन की फसल में दवाई छिड़कने गया था। इस दौरान उसने चारा मार दवा पी ली।

सतीश को अचेत अवस्था में देख परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। सतीश के पिता गौरीशंकर ने बताया कि उसके दो बेटे है। वही पत्नी ज्योति बीते चार महीन से अपने मायके सतवास के पास ग्राम बरोला में रह रही है। युवक ने जब दवाई का सेवन किया तब उसके साथ काम करने वाले अन्य मजदूरों ने घटना की जानकारी उन्हें दी। जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने युवक के बयान लिए है।