ब्रेकिंग
अभा साहित्य परिषद के अधिवेशन में शामिल हुए जिले के साहित्यकार 9 बच्चों की मां ने प्रेमी से मिलकर पति की कर दी हत्या हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा: ई-केवायसी व आधार फिडिंग कार्य की गति बढ़ाएं ! कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में दिये निर्देश घरेलू विवाद मे पत्नि ने पति की फावड़े से काटकर की हत्या ! पत्नि के चरित्र पर शंका करने से उपजे विवाद... इजराईल ईरान जंग: अमेरिका के युद्ध विराम प्रस्ताव को ईरान ने स्वीकार कर लिया ! ईरान के विदेश मंत्री स... उपभोक्ता आयोग का आदेश: 4 किसानों को मिलेंगे फसल बीमा राशि के 4.50 लाख रूपये Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खातेगांव में "अंजुमन बैतुलमाल न्यास" द्वारा कैरियर गाइडेंस कैंप का आयोजन, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ल... टिमरनी: 2 पंचायत सचिवों को सूचना का अधिकार में जानकारी नहीं देना पड़ा भारी ! राज्य सूचना आयोग ने ठोक...

अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा, 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

हरियाणा| फरीदाबाद से यह शराब बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही थी। जिसमें फॉर्च्यूनर और ब्रेजा कार का इस्तेमाल किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई के दौरान शराब तस्करों ने पुलिस को अपने वाहनों से कुचलने का भी प्रयास किया। जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।फॉर्च्यूनर और ब्रेजा कार का इस्तेमाल अवैध शराब की तस्करी के लिए किया जाता था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध अंग्रेजी शराब की 780 बोतल बरामद किया। जो हरियाणा से बिहार जा रही थी। गाड़ियों में फर्जी नंबर प्लेट लगे थे। शराब तस्करों के इस कारनामे का खुलासा एसपी दिनेश त्रिपाठी ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में किया। उन्होंने बताया कि यह शराब सुनियोजित तरीके से बिहार जा रही थी। जहां निश्चित स्थान पर दूसरी गाड़ियों में शिफ्ट किया जाता था। पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि हसनगंज थाना पुलिस के साथ स्वाट और सर्विलांस टीम को संयुक्त कार्रवाई में सफलता मिली है। मुखबिर से सूचना मिली की कुछ व्यक्ति फॉर्च्यूनर और ब्रेजा कार लेकर बिहार जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में अंग्रेजी शराब रखी गई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आगे पीछे चल रही दोनों गाड़ियों को रुकवा लिया। इस बीच शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया। जिसमें एक आरक्षी देवेश पाल घायल हो गया। पुलिस ने राहुल कुशवाहा उर्फ थापा पुत्र अनिल वर्मा निवासी सुभाष चौक नगला इन्क्लेव पार्ट-2 थाना सारंग जिला फरीदाबाद हरियाणा, पप्पू कुमार महतो पुत्र सुरेश महतो निवासी सतमनपुर थाना वसीमनगर समस्तीपुर बिहार, सोनू कुमार महतो पुत्र शिवजी महतो निवासी हासा थाना वालिस नगर समस्तीपुर बिहार गिरफ्तार किया है। आगरा एक्सप्रेस-वे के लिंक रोड मटरिया के पास पुलिस से मुठभेड़ हुई।

- Install Android App -

एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों द्वारा इसके पहले भी कई बार अवैध अंग्रेजी शराब लेकर जा चुके हैं। अभियुक्तों के पास से एक फार्चुनर पर आगे BR09AA 3533 तथा पीछे UP14CL 0034 जबकि ब्रेजा कार पर आगे BR09AA 3533 तथा पीछे UP32JD 9697 अंकित है। दो फर्जी नम्बर प्लेट भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडे थाना हसनगंज, उनि रविशंकर मिश्रा थाना हसनगंज शामिल थे। स्वाट टीम प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, उप निरीक्षक राजेश मिश्रा जबकि सर्विलेस टीम से कांस्टेबल राधेश्याम आदि शामिल थे।