ब्रेकिंग
सावधान सावधान: इंदौर में कोरोना पॉजिटिव 3 महिलाओं की मौत, एक दिन में 12 नए केस युवा कांग्रेस की निर्वाचन प्रक्रिया में निर्विरोध नामांकित हुए पदाधिकारियों का हरदा विधायक डॉ. दोगने... निराश्रित गौवंश के आश्रय के लिये बनेंगे ‘‘कामधेनु निवास’’ बड़ी दुखद दर्दनाक घटना : गुजरात में हुआ विमान हादसा लगभग 105 लोगों की मौत की आशंका, राहत बचाव कार्य ... किसानों से करीब 20 करोड़ की धोखाधड़ी! किसानो ने फरार व्यापारी उसके परिवार की थाने में की शिकायत कलेक्टर श्री जैन ने झाडपा, कायागांव, खेड़ा व भादूगांव का दौरा किया एक रोटी कम खाना मगर बेटियों को अच्छे संस्कार देना - विजयवर्गीय 15 जून से हरदा जिले मे गांव गांव किसान अधिकार यात्रा निकालेगे : मोहन विश्नोई Aaj ka rashifal: आज दिनांक 12 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: डॉ. मीनाक्षी पटेल निलंबित, लगातार मिल रही थी शिकायतें ! 

लड़की ने पैदा किए जुड़वां बच्चे, डीएनए टेस्ट में दोनों के पिता अलग, जानिए मेडिकल साइंस क्या कहता है

Heteropaternal Superfecundation: पुर्तगाल के गोइयास में रहने वाली एक 19 वर्षीय लड़की ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। 8 महीने बाद बच्चों के पिता ने डीएनए टेस्ट कराया। टेस्ट में पता चला कि वह एक ही बच्चे का पिता है। बच्चों की सूरत मिलती-जुलती है, तो मां को लगा कि उनका पिता भी एक होगा। युवती ने बताया कि वह एक साथ दो लोगों के साथ रिलेशन में थी। दुनिया में इस तरह का ये 20वां मामला है। इसे हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन कहा जाता है। इस खबर को पढ़कर आप भी चौंक गए होंगे। हम आपको इस बारे में विस्तार से बताएंगे। जानेंगे आखिर हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन क्या है।

हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन क्या है?

- Install Android App -

रिसर्च के मुताबिक हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन एक दुर्लभ स्थिति है। इस स्थिति में जुड़वां बच्चों के पिता का डीएनए अलग-अलग होता है। यह स्थिति तब होती है, जब महिला दो अलग-अलग पुरुषों से संबंध बनाती है। वहीं एक ही समय पर दोनों से गर्भवती होती है, तो यह स्थिति पैदा होती है। एक ही समय पर दो पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध और उनके साथ फर्टिलाइज होने पर जन्म होने वाले बच्चों का डीएनए अलग हो सकता है। पुर्तगाल में सामने आए इस केस में महिला ने स्वीकार किया है कि उसने दो अलग-अलग आदमियों से संबंध बनाए थे।

पूछताछ में युवती ने किया खुलासा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुर्तगाल में सामने आए इस मामले में युवती और उसके पति की पहचान सर्वजनिक नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि बच्चों के जन्म के बाद डॉक्टर्स के पैनल ने मां को बुलाकर पूछताछ की। तब उसने बताया कि 8 महीने पहले वह अन्य लड़के के साथ रिश्ते में थी। जिसके बाद दूसरे युवक से भी पूछताछ की गई। वहीं डीएनए टेस्ट करने पर मामले का खुलासा हुआ।