jhankar
ब्रेकिंग
समाज की एकजुटता और विकास को लेकर बागरूल में बलाई महासभा की बैठक संपन्न,,, सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा 201 शिक्षकों का हुआ सम्मान, स्व.मनोहरलाल शर्मा के स्मृति में परशुराम... हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी

Nepal में बादल फटने के बाद पिथौरागढ़ में तबाही, उफान पर काली नदी, कई मकान जलमग्न, लोग भी लापता

Nepal cloudburst : नेपाल में बादल फटने से देश के सीमावर्ती जिले पिथौरागढ़ में भारी तबाही की सूचना है। मिली जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ में धारचूला तहसील में जलमग्न जैसी स्थिति पैदा हो गई है और दर्जनों घर यहां काली नदी में डूब गए हैं। तेज जल प्रवाह के कारण कई इमारतों और मवेशियों को भी नुकसान पहुंचा है। कुछ लोगों के भी लापता होने की सूचना है। बादल फटने की इस घटना से नेपाल के साथ-साथ भारत के खोटीला गांव में सबसे ज्यादा तबाही हुई है।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने भी उत्तराखंड में 10 सितंबर के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था और देहरादून के साथ-साथ टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत जिलों में लोगों को अलर्ट रहने को कहा था। पिथौरागढ़ के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महार ने मीडिया को जानकारी दी है कि नेपाल के दारचुला जिले में शुक्रवार रात को बादल फटने के घटना हुई थी, जिसका असर शनिवार को भारत के कई इलाकों में देखने को मिला है। आपदा विभाग ने एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व पुलिस के साथ-साथ नियमित पुलिस को भी भेजा गया है। लापता महिला की तलाश की जा रही है।

काली नदी में उफान, कई घर डूबे

- Install Android App -

उत्तराखंड के खोटीला में काली नदी उफान पर है और कई घर जलमग्न हो गए हैं। बादल फटने के बाद धारचूला तहसील मुख्यालय में भारी तबाही हुई है। कई वाहन भी मलबे में दब गए हैं। प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी की है।

नेपाल में भी काफी नुकसान

मिली जानकारी के मुताबिक बादल फटने के कारण नेपाल में भी काफी नुकसान हुआ है। जिस स्थान पर बादल फटने की घटना हुई है, वहां एनएचपीसी की 280 मेगावाट की बिजली परियोजना भी है। नेपाल के दारचुला जिले में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है।