jhankar
ब्रेकिंग
हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क...

शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ

हरदा। शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर गुर्जर छात्रावास भवन, हरदा में गुर्जर महिला मंडल हरदा द्वारा समाज की शिक्षिकाओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं का सम्मान करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम के दौरान बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की शपथ ली गई। साथ ही शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, समाज में महिलाओं की भूमिका और बेटियों के भविष्य सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित शिक्षिकाओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए गुर्जर महिला मंडल का आभार व्यक्त किया।

शिक्षिकाओं का किया सम्मान

- Install Android App -

कार्यक्रम में शैल छलोतरे, डॉ. स्मिता मोरछले, रीमा मोरछले, नीतू बांके, सरला बांके, सरोज पूनासे, प्रतिभा बिजगावने, नैना बागरे, प्रियंका मोरछले, वैशाली गुर्जर, इशिता चौधरी एवं ज्योति पाटिल सहित समाज की शिक्षिकाओं का गुर्जर महिला मंडल हरदा की अध्यक्ष राजकुमारी मुकाती द्वारा सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन आराधना पटलया ने किया। इस अवसर पर दुर्गा आंजने, सुलेखा भायरे, लाजवंती पाटिल, सरोज मोरछले, सुनीता पाटिल, राजश्री टाले, राजश्री खोरे, अनीता आंजने, संगीता गुर्जर, रंजना पटेल, मौसम पाटिल, अवंतिका टाले, निहारिका छालोतरे सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बेटियों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।