jhankar
ब्रेकिंग
समाज की एकजुटता और विकास को लेकर बागरूल में बलाई महासभा की बैठक संपन्न,,, सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा 201 शिक्षकों का हुआ सम्मान, स्व.मनोहरलाल शर्मा के स्मृति में परशुराम... हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी

समाज की एकजुटता और विकास को लेकर बागरूल में बलाई महासभा की बैठक संपन्न,,,

हंडिया। अखिल भारतीय बलाई महासभा के तत्वावधान में हरदा जिला, तहसील हंडिया के ग्राम बागरूल में सामाजिक कार्यों एवं समाज की एकजुटता को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला हरदा अध्यक्ष श्री रामसिंहजी हिर्रे की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में समाज को संगठित एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाने को लेकर सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान समिति के सदस्यों से सदस्यता शुल्क जमा कर विधिवत सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया गया, ताकि जिला इकाई को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके और सामाजिक स्तर पर एकरूपता लाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जा सकें।

बैठक में जिला प्रभारी श्री प्रकाशचंद्र जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामशंकर बुनकर, संभागीय अध्यक्ष युवा श्री राजेश जी हिरवानी, युवा जिला अध्यक्ष श्री कालीचरण भमोरे, जिला उपाध्यक्ष श्री जगदीश सोलंकी, तहसील उपाध्यक्ष श्री देवीलाल बुनकर, कोषाध्यक्ष श्री सावन सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री सुखदेव सोलंकी, गोरेलाल सिसोदिया, मांगीलाल बिल्लौरे, दयाराम हीरे सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

- Install Android App -

सदस्यता अभियान की नई पहल

बैठक के दौरान अखिल भारतीय बलाई महासभा की सदस्यता पर्ची की पूर्ण जानकारी सदस्यों को दी गई। समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा सदस्यता अभियान को मजबूत बनाने की दिशा में इसे नई पहल बताया गया।

वक्ताओं ने कहा कि समाज के विभिन्न संगठनों एवं सर्वदलीय विचारधारा से जुड़े सामाजिक लोगों को एक मंच पर लाकर समाज की एकजुटता को मजबूत किया जाना आवश्यक है। आपसी समन्वय और संगठन की मजबूती से ही समाज के विकास एवं उत्थान के कार्यों को गति दी जा सकती है।

बैठक में आगामी समय में एकजुट होकर सामाजिक उत्थान, संगठन विस्तार और समाज के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।