ब्रेकिंग
हंडिया: बैशाख मास की सत्तू अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया नर्मदा स्नान!  जलस्तर की कमी से श्... श्री परशुराम सेना मध्यप्रदेश हंडिया तहसील अध्यक्ष मयंक तिवारी बने!  हरदा: भा.ज.पा. सरकार पार्षदों के अधिकार कुचल रही है, लोकतंत्र की हत्या कर रही है!   नगर पालिका अध्यक... नर्मदा नदी : आओ मिलकर जीवन दायिनी मां नर्मदा को स्वच्छ सुंदर रखे, स्नान करते समय साबुन शैंपू का उपयो... MP में प्राइवेट स्कूल में बच्चों का FREE Admission! MP RTE Admission 2025-26 का पूरा शेड्यूल जारी, ज... PM Kisan की 20वीं किस्त इस तारीख को खाते में? ₹2000 के लिए फ़ौरन चेक करें PM Kisan Gramin Beneficiary... हरदा: चोरी की बाइक के साथ पकड़ाया आदतन बदमाश , आरोपी पर भोपाल, सीहोर थाना क्षेत्र में कई केस दर्ज हंडिया: नर्मदा नदी में स्नान करते समय एक मासूम डूबा ,हुई मौत, मां का रो रोकर बुरा हाल सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न -मध्यप्रदेश बिश्नोई समाज का 34 वा सामुहिक विवाह सम्मेलन श्री जम्भेश्वर ... हरदा: जिला और ब्लॉक स्तर पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 1 मई से आयोजित होंगे

हैवानियत : चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम, 15 दिन में जिले में दुष्कर्म की यह पांचवी वारदात

मकड़ाई समाचार कटनी। जिले में मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। मासूम के साथ दुष्कर्म की खबर लगते ही लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित लोगों ने घटना के विरोध में सड़क पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। गुस्साए ग्रामीणों ने झुकेही केमौर मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश था कि पुलिस ने आरोपियों को भगाने में मदद कर दी।

घटना देर रात केमौर थाना अंर्तगत निर्माणाधीन एसीसी के अमेहटा गांव के प्लांट के पास की है। 15 दिन के अंदर जिले में दुष्कर्म की यह पांचवी घटना है। आज कैमोर थाना अंतर्गत अमेहटा निर्माणाधीन प्लांट के पास ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों के द्वारा आरोप लगाया गया कि देर रात 2 बजे के लगभग उनकी 4 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

- Install Android App -

घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि पुलिस के द्वारा आरोपियों को छोड़ दिया गया है, जिससे नाराज होकर निर्माणाधीन प्लांट के सभी वर्करों के साथ चक्का जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

बता दें कि कटनी जिले में दुष्कर्म की घटना एक के बाद एक बढ़ते जा रही हैं। बीते 15 दिनों में दुष्कर्म की यह पांचवीं घटना है। इसके पहले दो बालिग और तीन नाबालिगों को दुष्कर्म का शिकार बनाया गया था। लगातार दुष्कर्म की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन के ऊपर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।