jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

पिता ने दुधमूंहे बेटे को उतारा मौत के घाटः चार महीने के मासूम को पहले दीवार पर फेंका फिर गला घोंटकर हत्या कर दी

मकड़ाई समाचार भोपाल। राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। भोपाल में पिता ने दुधमूंहे बेटे को मौत के घाट उतार दिया। शराबी पिता ने नशे में अपने 4 महीने के बेटे को पहले तो दीवार पर फेंक दिया। इसके बाद निर्दयता से गला घोंटकर हत्या कर दी। पूरा मामला भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है।

- Install Android App -

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पत्नी को ले जाने के लिए ससुराल भोपाल आया था। पत्नी ने बाद में चलने की बात कही। इसके बाद पति और पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। घटना के समय आरोपी पिता शराब के नशे में था। पत्नी के मना करने के बाद नशे में धुत आरोपी गुस्सा हो गया। उसने गुस्से में अपने चार महीने के बेटे को पहले तो उठा कर दीवार पर दे मारा। इसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद वहशी पिता फरार हो गया।

वारदात के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को पोष्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है।