jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार हंडिया : तिरंगे के रंग में रंगा सरस्वती शिशु मंदिर, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बटोरी जमकर तालियां! जिला पंचायत में अध्यक्ष शाह ने किया ध्वजारोहण पिछले 24 घंटों में जिले में 3.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज मंत्री  वर्मा ने स्कूल में विद्यार्थियों के साथ किया मध्यान्ह भोजन

भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

लाल परेड ग्राउंड पर हुआ राज्य स्तरीय समारोह

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल।80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ पूरा मैदान “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा।

परेड का निरीक्षण और सलामी

ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और सशस्त्र बलों से सलामी ली। परेड में प्रदेश पुलिस, विशेष सशस्त्र बल, महिला बटालियन, हॉक फोर्स, एसटीएफ, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट्स और लाड़ली बहना दल सहित 17 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। पुलिस बैंड ने देशभक्ति गीतों की धुन बजाकर माहौल देशभक्तिमय बना दिया।

शहीदों को दी श्रद्धांजलि – मुख्य समारोह से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शौर्य स्मारक पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और बलिदानियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की माटी ने ऐसे अनगिनत जननायकों को जन्म दिया जिन्होंने मां भारती के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया।

मुख्यमंत्री का प्रदेश के नाम संदेश

मुख्यमंत्री ने लाल परेड ग्राउंड से प्रदेशवासियों को संबोधित किया। उनका संदेश पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर लाइव प्रसारित किया गया।

भाषण की प्रमुख बातें

कृषि – इस वित्तीय वर्ष में कृषि और संबंधित क्षेत्रों के लिए 66 हजार 605 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। मध्य प्रदेश दाल, सोयाबीन और चना उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है।

- Install Android App -

बिजली – प्रदेश अब बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो चुका है। अटल गृह ज्योति और अटल कृषि ज्योति योजना से घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को राहत दी जा रही है।

महिला सशक्तिकरण – प्रदेश में लिंगानुपात 927 से बढ़कर 956 हुआ है। 45 लाख 89 हजार बहनों के खातों में 450 रुपये में गैस सिलेंडर रिफिल के लिए 118 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए।

सामाजिक न्याय – अनुसूचित जाति उपयोजना के लिए 27 हजार 900 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

विकास का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम विकसित मध्य प्रदेश और विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं। यह उपलब्धि स्वतंत्रता संग्राम के असंख्य बलिदानों के बाद ही संभव हुई है।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे गणमान्य लोग

समारोह में मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जनप्रतिनिधि, महापौर, पार्षद और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

प्रदेश भर में मनाया गया जश्न

जिला स्तर पर सुबह 9 बजे से ध्वजारोहण कार्यक्रम हुए। जनपद पंचायत, नगर पालिका और पंचायत स्तर पर भी जनप्रतिनिधियों ने तिरंगा फहराया और सामूहिक राष्ट्रगान हुआ।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री यादव ने सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।