हरदा : जिला पंचायत हरदा के अध्यक्ष गजेंद्र शाह ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत परिसर में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गान एवं राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया।
अध्यक्ष शाह ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान दिए। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंजलि जोसेफ, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गेहलोत सहित अन्य कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

