jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

हैवानियत : चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम, 15 दिन में जिले में दुष्कर्म की यह पांचवी वारदात

मकड़ाई समाचार कटनी। जिले में मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। मासूम के साथ दुष्कर्म की खबर लगते ही लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित लोगों ने घटना के विरोध में सड़क पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। गुस्साए ग्रामीणों ने झुकेही केमौर मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश था कि पुलिस ने आरोपियों को भगाने में मदद कर दी।

घटना देर रात केमौर थाना अंर्तगत निर्माणाधीन एसीसी के अमेहटा गांव के प्लांट के पास की है। 15 दिन के अंदर जिले में दुष्कर्म की यह पांचवी घटना है। आज कैमोर थाना अंतर्गत अमेहटा निर्माणाधीन प्लांट के पास ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों के द्वारा आरोप लगाया गया कि देर रात 2 बजे के लगभग उनकी 4 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

- Install Android App -

घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि पुलिस के द्वारा आरोपियों को छोड़ दिया गया है, जिससे नाराज होकर निर्माणाधीन प्लांट के सभी वर्करों के साथ चक्का जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

बता दें कि कटनी जिले में दुष्कर्म की घटना एक के बाद एक बढ़ते जा रही हैं। बीते 15 दिनों में दुष्कर्म की यह पांचवीं घटना है। इसके पहले दो बालिग और तीन नाबालिगों को दुष्कर्म का शिकार बनाया गया था। लगातार दुष्कर्म की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन के ऊपर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।