jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 21 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नवीन आबकारी नीति के तहत शराब दुकानों की छठवे चरण की नीलामी 22 मार्च तक पीएम सूर्य घर योजना में मिलेगी करोड़ों घरों को मुफ्त बिजली जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रमदान व जागरूकता रैली का हुआ आयोजन ईरान-अमेरिका संघर्ष ट्रम्प के लिये बना गले की फांस मजहब की दिवार लाँघ की मोहब्बत: छतरपुर की दो चचेरी बहनों ने सात साल के इंतज़ार के बाद थामा हमसफ़र का ... तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर भोपाल में ईद पर भारी वाहनों की एंट्री बैन, ट्रैफिक प्लान जारी उज्जैन में 54 दुकानों की तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट की रोक इंदौर मेट्रो के दूसरे फेज का फाइनल टेस्ट संपन्न, इमरजेंसी ब्रेक और स्टेशन मैनेजमेंट की हुई परख

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की फिसली जुबान : राहुल की यात्रा को बताया राजीव गांधी की यात्रा

यात्रा का उद्देश्य अराजकता और भ्रष्टाचार जगाना बताया

के के यदुवंशी सिवनी मालवा। जहां एक तरफ कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर अपने दिग्गज नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर गांव गांव तक संदेश पहुंचाने की कवायद में जुटी हुई है। इसी को लेकर नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा विधानसभा में कांग्रेस की बैठक का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार सहित कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। लेकिन इस बीच मीडिया से बात करने के दौरान जिलाध्यक्ष की जुबान कई बार फिसलती नजर आई। जहां एक बार तो उन्होने राहुल गांधी की यात्रा को राजीव गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बता दिया तो वहीं यात्रा का उद्देश्य सोई हुई देश की आराजकता और जिस तरह भ्रष्टाचार को जगाने का काम करना बता दिया।

- Install Android App -

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के नर्मदापुरम के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार ने कहा कि हम यात्रा के माध्यम से सोई हुई देश की आराजकता और जिस तरह भ्रष्टाचार को जगाने का काम करने जा रहे है। और राजीव गांधी जी जिस संकल्प से आज भारत जोड़ने के लिए निकले है, उनका भी जो संकल्प है वह भी आपको छोटे छोटे गांव में आम कांग्रेस के कार्यकर्ता के अतिरिक्त जनता भी आपको बताएगी।

तो वहीं अपने वक्तव्य में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार ने नर्मदापुरम और माखन नगर नाम से किनारा भी किया। अपने वक्तव्य में कई बार सत्येंद्र फौजदार नर्मदापुरम को अपने पुराने नाम होशंगाबाद और माखन नगर को अपने पुराने नाम बाबई के नाम से बोलते रहे।