केदवा के गुर्जर संजय मंडलोई द्वारा माता-पिता की मृत्यु होने पर समाज को 5 लाख व करीब एक एकड़ जमीन दी दान
कोरोना काल मे माता -पिता की हुई थी मृत्यु
सुनील पटल्या गुर्जर बेड़िया। केदवा के स्वर्गीय विनोदीलाल मंडलोई व उनकी पत्नी स्वर्गीय रमाबाई मंडलोई का कोरोना काल में स्वर्गवास हो गया था। दोनों पति पत्नी का श्राद्ध पक्ष में शोक सभा का आयोजन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। उनके पुत्र संजय मंडलोई गुर्जर ने अपने माता पिता की स्मृति में भूमिदान व नगदी राशि दान स्वरूप दी गई। जिसमें श्री रेवा गुर्जर समाज के मांगलिक भवन केदवा में 32 हजार स्केवेरफिट जमीन व 2 लाख रुपए, भगवान हनुमान मंदिर में एक लाख रुपए, समाज की सीबीएसई स्कूल सनावद में 51 हजार रूपए, समाज के निर्धन सहायता कोष में 21 सौ रूपए दान स्वरूप दिए गए।
वही ग्राम केदवा के उनके दामाद गजानंद एवं बड़े भाई प्रेमचंद पिता रमेशचंद धोंगड़िया के द्वारा भी श्री गुर्जर समाज को 7 हजार वर्गफीट जमीन दान दी है। परिजनों व रिश्तेदारों द्वारा कुल 5 लाख की राशि दान दी गई। शोक सभा मे समाजसेवी रामलाल जी मंडलोई घनश्याम मुकाती, मिश्रीलाल, अनोखीलाल मंडलोई, कैलाश दरबार, घनश्याम पटेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रतिनिधि रामू सेठ, नंदलाल बिरले, जगदीश राडवा, भुवानीराम भमोरिया, रामेश्वर सिंनगुने, अनिल पटेल, संजय पटेल, दुलीचंद बांके, शांतिलाल मुकाती, कमलचंद करोड़ा, नाना मंडलोई आदि उपस्थित थे।

