jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया बस स्टैंड मार्केट में अतिक्रमण पर भड़के दुकानदार, कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज... गेहूं खरीदी में अव्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!... हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शादी के लिए चाहिए LPG तो पहले देना होगा कार्ड, सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू

भोपाल। प्रदेश में शादियों को सीजन शुरू हो चुका है और इसके साथ ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की मांग भी बढ़ गई है। ऐसे में भोपाल-इंदौर समेत राज्य के कई जिलों में कमर्शियल गैस सिलेंडर वितरण में नई व्यवस्था लागू की गई है ताकि किसी भी तरह की असुविधा न हो। इस नई व्यवस्था में शादी वाले घरों को भी शामिल किया गया है। जिन घरों में शादी है और उन्हें कमर्शियल सिलेंडरों की जरूरत है तो अपने पास की गैस एजेंसी में शादी का कार्ड जमा करना पड़ेगा।

एजेंसी में जमा करना होगा शादी का कार्ड
कार्ड जमा करने के बाद शादी वाले घर में एजेंसी की तरफ से दो कमर्शियल सिलेंडर दिए जाएंगे। इसके अलावा दुकानों, होटलो और अन्य स्थानों में भी जरूरत के हिसाब से ही कमर्शियल सिलेंडर मिलेंगे। प्रशासन की तरफ से जानकारी दी गई है कि शादी वाले घर में सिलेंडर के लिए शादी का और दो सिलेंडर के लिए 4000 रुपये का डिपॉजिट एजेंसी में जमा करना पड़ेगा।

- Install Android App -

वापसी के समय लौटाया जाएगा डिपॉजिट
सिलेंडर का इस्तेमाल होने के बाद जब इसकी वापसी की जाएगी तो ये पैसा लौटा दिया जाएगा। जबकि गैस भरवाने का शुल्क 1850 रुपये मात्र देना होगा। इतना ही 2 से 3 दिनों के अंदर सिलेंडर लौटाना अनिवार्य है। सिलेंडर लेते समय लगने वाला शुल्क एक तरह से सिक्योरिटी मनी हैं, ताकि गैस सिलेंडर गुम होने की स्थिति में नुकसान न उठाना पड़े।

शादियों में खूब होता है इस्तेमाल
शादियों में बड़ी मात्रा में खाना बनाया जाता है, इसलिए कमर्शियल सिलेंडरों की डिमांड भी इस सीजन बढ़ जाती है। कैटर्स एसोसिएशन का कहना है कि गैस सिलेंडर को लेकर अभी भी किल्लत की स्थिति देखी जा रही है। ऐसे में मजबूरी में लकड़ी के चूल्हे का भी लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है।