jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया बस स्टैंड मार्केट में अतिक्रमण पर भड़के दुकानदार, कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज... गेहूं खरीदी में अव्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!... हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां

हरदा -सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा रविवार को पांच दिवसीय परशुराम जन्मोत्सव की शुरुआत की गई।भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के चलते बड़ा मंदिर में भगवान परशुराम का पूजन,अभिषेक किया गया।इस दौरान पंडितों के मार्गदर्शन में मंत्रोच्चार के साथ पूजन हुआ,वहीं विश्व कल्याण की कामना के साथ आहुतियां दी गई।इसके बाद महाआरती हुई,श्रद्धालुओं ने जय परशुराम के नारों के साथ वातावरण भक्तिमय कर दिया।आरती के बाद कन्या भोज हुआ।कार्यक्रम के दौरान संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी,चंद्रकांत शुक्ला, बीपी तिवारी,महामंत्री लोकेश शर्मा एवं उत्तम तेनगुरिया, उपाध्यक्ष रोहित तिवारी,संदीप स्वामी,गजानंद डाले ,संयोजक नितेश बादर, प्रहर्ष डाले,शशिभूषण जोशी,नगर अध्यक्ष दीपक शुक्ला,युवा अध्यक्ष विवेक बादर,सुदीप मंडलोई, नवीन शर्मा,प्रशांत शर्मा,दीपक चौबे,नितिन पंचोली,तुषार शुक्ला,पुष्कर शुक्ला, कृष्णा जोशी,अंकित शर्मा,विनीता राजोरिया, सचिव अदिति गुरु,अश्लेषा शुक्ला, अदित गुरु सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

गौशाला में गौसेवा कर आरती की

- Install Android App -

सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के सदस्यों ने दयोदय गौशाला पहुंचकर गौ सेवा की,वहीं गौवंश को हरा चारा, गुड़ खिलाया।इस दौरान पंडितों के मार्गदर्शन में गौ आरती की गई।आरती के बाद आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित ने उपस्थित जनों को गौ सेवा महत्व के बारे में बताया।उन्होंने कहा कि गौ पूजन से समस्त देवी देवताओं के पूजन का पुण्य मिलता है।कार्यक्रम में अध्यक्ष सुनील तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए इस दौरान समाजजनों ने गौ परिक्रमा कर पुण्य लाभ लिया।पूजन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।

बड़ा मंदिर में हुआ विष्णु सहस्त्रनाम पाठ –

शाम को विराट विष्णु सहस्त्रनाम मंडल के सदस्यों ने विष्णु सहस्त्रनाम पाठ की संगीतमय प्रस्तुति दी,वहीं नर्मदाष्टक की मधुर प्रस्तुति हुई।इसके बाद आरती हुई।इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने उपस्थित जनों को पांच दिवसीय आयोजन की जानकारी दी,वहीं कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया।