jhankar
ब्रेकिंग
गेहूं खरीदी में अव्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!... हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल हंडिया : नयापुरा में भक्ति का महाकुंभ, 5 दिन तक गूंजेगी संत सिंगाजी महाराज की कथा, उमड़ेगा जनसैलाब!

गेहूं खरीदी में अव्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

केके यदुवंशी पत्रकार

सिवनी मालवा। गेहूं उपार्जन में हो रही अनियमितताओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

- Install Android App -

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण रघुवंशी ‘बल्लू भैया’ के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि स्लॉट बुकिंग व्यवस्था फेल होने से किसानों को तारीख नहीं मिल रही और गेहूं खरीदी लेट लेट हो रही है 5 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों का गेहूं खरीदने से मना किया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी बनाई जाए, 5 एकड़ से बड़े किसानों की उपज भी बिना भेदभाव खरीदी जाए, उपार्जन सीमा 20 क्विंटल प्रति एकड़ की जाए और विवाह वाले किसानों को प्राथमिकता से भुगतान दिया जाए। सेटेलाइट सर्वे की त्रुटि से जिन किसानों के पंजीयन निरस्त हुए हैं, उन्हें तुरंत ठीक करने की मांग भी की गई। इस दौरान नगर कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।