jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदापुरम के कलाकार का कमाल : 'झालमुड़ी' के दानों से बनाई PM मोदी की तस्वीर राहगीरों के लिए बना आधुनिक प्याऊ लापता, HC ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, हाईवे जाम पर नेताओं पर कार्रवाई लोक अदालत में टूटते रिश्ते जुड़े, 3 जोड़ों ने लिया साथ निभाने का प्रण मध्य प्रदेश के गांवों की बदलेगी तस्वीर, वृंदावन ग्राम योजना की खास बातें... जांच में हुआ खुलासा : 20 लाख की चोरी कर प्रेमिका संग भागा युवक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महाकाल मंदिर में तैयार हो रहा हीट प्रूफ पाथ-वे ब्रिज विवाद में सस्पेंड इंजीनियर्स की बहाली, मंत्री के नोटशीट निर्देश से हुआ फैसला 23 साल पुराने आदेश पर सवाल, हिंदू पक्ष ने पूछा—ना वजूखाना, ना मीनार, फिर मस्जिद कैसे? पटना में तेज आंधी बारिश से 9 की मौत, सैकड़ों पेड़ गिरे, 20 जिलों में अलर्ट जारी

व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !! व्यापारी ने पुलिस टीम को दिया धन्यवाद !!

मकड़ाई समाचार हरदा: पुलिस अधीक्षक  श्री शंशाक व्दारा संपत्ति संबंधी अपराधो के रोकथाम व धर पकड़ करने व अपराधियो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के दिशानिर्देश प्रदान किये गये है, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा एवं एसडीओपी महोदय हरदा शालिनी परस्ते के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन आर.एस.तिवारी व्दारा हरदा शहर मे व्यवसायिक प्रतिष्ठानो के आसपास व बाजार व्यवस्था मे पुलिस प्रबंध लगाया गया है ।

आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में पुलिस ने बताया कि

दिनांक 19/04/26 को फरियादी सौरभ पिता सुंदरलाल सोनी उम्र 32 साल निवासी वार्ड क्र 04 सेक्टर 05 नया हरसूद थाना हरसूद जिला खंडवा ने थाना सिविल लाईन पर उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि आज वह व्यवसाय के सिलसिले में हरदा आया था बोहरा मस्जिद के पास लोडिंग पिकअप में सामान लोड करवा रहा था पिकअप के दोनो साईड के केविन के कांच खुले थे इसमे लेदर साईड बेग रखा हुआ था जिसमें अंदर मेरे दस्तावेज एवं एक मोबाईल Narzo कंपनी ब्लू रंग का जिसमें 9753503354 जियो की सिम लगी हूई रखी थी कीमती 12000/-रूपये तथा 6000 करीबन रुपये उस बैग में रखे हुए थे जो कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया है । रिपोर्ट पर अपराध क्र 126/26 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवचेना में लिया गया ।

पुलिस द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपीयो की धरपकड़ हेतु निरीक्षक रामसुमेर तिवारी के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया टीम द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को चंद घंटे में ही पकड़ा जाकर कब्जे से चोरी गया संपूर्ण मशरूका (लेदर बैग में रखें करीबन ₹6000 एक मोबाइल हैंडसेट कीमती 12000/-रूपये दस्तावेज एटीएम क्रेडिट कार्ड इत्यादि) जप्त करने मे उल्लेखनीय सफलता पाई है । आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हे न्यायिक अभिरक्षा प्राप्त करने हेतु माननीय न्यायालय हरदा के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । यहाँ उल्लेखनीय है कि आरोपियो द्वारा बेग चुराने की घटना मे नावालिक बच्चे का उपयोग किया गया है ।

- Install Android App -

सराहनीय योगदान – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रामसुमेर तिवारी, सउनि सुनील बिसौने, आर 326 वीरेन्द्र राजपूत, सायबर सेल से आर. 305 कमलेश परिहार, सैनिक 139 सूरज पासी की विशेष भूमिका रही ।

 

गिरफ्तार आरोपी

(1) विष्णु पिता जगन्नाथ निवासी डबल फाटक के पास थाना कोतवाली हरदा

(2)सजन पिता राजू बाबा सोलंकी जाति पारदी उम्र 22 साल निवासी तहसील के सामने सिवनी मालवा