jhankar
ब्रेकिंग
24 मई 2026, रविवार: मध्यप्रदेश की चर्चित मुख्य खबरें देश का मौसम: भीषण गर्मी के बीच मानसून की आहट मध्यप्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट, 31 मई तक राहत नहीं : भीषण गर्मी की चपेट में एमपी, पारा 46.8°C त... मध्य प्रदेश: जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, किसान की मौत मंदसौर जिले में खूनी संघर्ष, भीड़ ने थान... बिहार: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई लव स्टोरी पति दिल्ली में ... उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती के कारण घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला 24 मई 2026,रविवार: देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ खातेगांव: मृतक अर्जुन मेहंदिया मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी !! आरोपियों ने अगवा कर डर... हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण

सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिला चिकित्सालय से हैरान कर देने वाला आया है। अस्पताल के आईसीयू वार्ड में उस समय हडकंप मच गया जब खिड़की के पास अचानक एक सांप दिखाई दिया। इस खबर ने ICU जैसे संवेदनशील वार्ड में मरीजों और उनके परिजनों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया। इतना ही नहीं खिड़की पर सांप देखकर कई परिजन तो घबराकर वार्ड से बाहर आ गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया
आईसीयू वार्ड में मौजूद लोगों के अनुसार, सांप कुछ समय तक खिड़की पर ही मौजूद रहा और अंदर की तरफ झांकता रहा। वार्ड में भर्ती और उनके परिजन ये देखकर घबरा गए। आईसीयू वार्ड जैसी जगह पर इस तरह से सांप को पहुंचना खतरे से खाली नहीं। उनका कहना है इस तरह की घटनाओं पर प्रशासन को तुरंत ध्यान देना चाहिए।

- Install Android App -

घटना की सूचना पर लिया गया एक्शन
घटना की सूचना मिलते ही सुबह करीब 10 बजे अस्पताल स्टाफ और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को संभालते हुए पहले मरीजों को शांत कराया और फिर सावधानी के साथ सांप को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। बताया जा रहा है कि कुछ समय की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी भी तरह की अनहोनी टल गई।

लापरवाही ने खड़े किए कई सवाल
अस्पताल में इस तरह से अचानक सांप का पहुंचना व्यवस्था और सुरक्षा पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। रिजनों का आरोप है कि अस्पताल परिसर में झाड़ियां और गंदगी होने के कारण ऐसे जीव-जंतु अंदर पहुंच जाते हैं। ICU जैसे हाई-रिस्क एरिया में इस तरह की चूक को गंभीर लापरवाही माना जा रहा है। आईसीयू में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने अस्तपाल प्रबंधन से परिसर की नियमित सफाई की मांग की है।