हरदा। श्री ओंकार बाबा गोशाला के तत्वावधान में ग्राम चौकड़ी (खिड़किया) में 25 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से विशाल बैलगाड़ी दौड़ ‘शंकर पट’ प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
स्वर्गीय गोदारा परिवार की स्मृति में आयोजन
यह आयोजन स्व. राधेश्याम गोदारा एवं स्व. चम्पालाल व देवीलाल बड़वाया की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। ग्रामीण अंचल में बैलगाड़ी दौड़ को लेकर काफी उत्साह रहता है।
एंट्री फीस और इनाम
दौड़ प्रेमी विजय जेवल्या ने बताया कि प्रथम राउंड की एंट्री फीस 3100 रुपए और द्वितीय राउंड की एंट्री फीस 4100 रुपए तय की गई है। विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार बाइक, द्वितीय ईवी स्कूटी और तृतीय एलसीडी टीवी रखा गया है।

