25 से 31 अक्टूबर तक ग्राम पंचायतवार शिविरों का होगा आयोजन
पंजीयन कार्य में लाई जाएगी तेजी
हरदा। शासन के निर्देशानुसार हरदा जिले में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026 के तहत पंजीयन कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक सात दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत जिले की ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों के पंजीयन कार्य में प्रगति लाने का प्रयास किया जाएगा।
प्रशासन ने संबंधित हितग्राहियों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में अपनी ग्राम पंचायत में आयोजित शिविरों में पहुंचकर पंजीयन कराएं तथा योजना का लाभ प्राप्त करें।

