jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अधिवक्ता संघ मेरा परिवार है, सहयोग के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध न्यायाधीश तबस्सुम खान जानिए आज कैसा रहेगा MP का मौसम आज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: देशभर में धूमधाम से मन रही है जन्माष्टमी, मंदिरों में गूंज रहे हैं नंद... आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR

सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम

इंदौर। सिटी बस के पास के दाम बढ़ने से स्टूडेंट्स से लेकर बुजुर्गों तक में नाराजगी हैं। जो पास उन्हें पहले कम कीमत में मिलता था अब उसकी कीमत तीन गुना हो गई है। ऐसे में स्टूडेंट्स का सवाल है कि हम रोज कॉलेज आना-जाना कैसे करेंगे। खासकर वे स्टूडेंट्स जो शहर के बाहर के हैं और इंदौर में रहकर पढ़ाई करते हुए इन बसों से सफर करते हैं। देखा जाए तो महापौर पास योजना बंद होने से ये बदलाव देखने को मिल रहा है।पास की कीमत में बढ़ोतरी होने से इन बसों में सफर करने वाले स्टूडेंट्स में नाराजगी है। इसे लेकर गुरुवार को उन्होंने नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और पास की कीमत के दाम कम करने की मांग की।रोजाना बड़ी संख्या में लोग बसों में सफर करते हैं।

- Install Android App -

इस कारण बढ़ी कीमत-सिटी बसों के स्पेशल पास महापौर योजना के तहत पहले छात्रों को 200 रुपए में मिलते थे, जबकि सामान्य पास 1200 रुपए का था। योजना बंद होने के बाद स्पेशल पास की कीमत भी 1200 रुपए हो गई, हालांकि एआईसीटीएसएल की 50% सब्सिडी के चलते फिलहाल यह पास 600 रुपए में दिया जा रहा है।दरअसल, पहले प्रदेश में सिटी बसों का संचालन नगरीय विकास विभाग के तहत नगर निगम के माध्यम से होता था, लेकिन नए बदलाव के बाद इसका संचालन परिवहन विभाग को सौंप दिया गया है। इसके चलते एआईसीटीएसएल भी अब नगर निगम के बजाय परिवहन विभाग के अधीन काम कर रहा है। माना जा रहा है कि इसी बदलाव के कारण नगर निगम द्वारा महापौर योजना बंद की गई है। AICTSL से मिली जानकारी के मुताबिक शहर में करीब 120 इलेक्ट्रिक (आई-बस सहित), 150 सीएनजी और लगभग 130 डीजल बसें हैं। इनमें से कुछ बसें बंद हैं, जबकि फिलहाल शहर में 270 से ज्यादा बसें संचालित हो रही हैं।