Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में की शिकायत !
मकड़ाई समाचार हरदा : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के करीबी ग्राम खांमापडवा निवासी सुनीता कलम पिता नंदू कलम पति भरत ने शिकायत की थी कि पड़ोस में रहने वाली रमाबाई पति शिवनारायण आए दिन झगड़ा गाली गलौज कर जाति सूचक शब्दों से धमकी देती रहती है । उक्त आशय की शिकायत सुनीता कलम ने सिविल लाइन थाने में की थी। शिकायत आवेदन जांच में था।
लेकिन उसके बाद भी महिला के घर कुछ लोगों का आना जाना लगा रहता है। कुछ लोग महिला के घर से ही गाली गलौज करते रहते है। जिसके कारण पीड़ित महिला उसका पति परेशान रहते थे। लड़ाई झगड़े के डर से। सुनीता बाई कलम ने अपने घर केमरे लगा लिए थे। रास्ते पर तार फेसिंग कर नेट भी लगा ली थी उसके बाद भी गाली गलौज का सिलसिला बंद नहीं हुआ।
इसके बाद पीड़ित शिकायतकर्ता ने शिकायत की प्रतिलिपि के साथ सीसीटीवी फुटेज का वीडियो ओर शिकायत की प्रतिलिपि मकड़ाई एक्सप्रेस को उपलब्ध करवाया। उन्होंने कहा था कि
की सुखरास गांव का एक व्यक्ति आए दिन उक्त महिला के घर आता जाता है। और आकर गाली गलौज करता रहता है। जिससे हम बहुत परेशान है। मीडिया से मदद की गुहार लगाई ।
इस संबंध में जब मकड़ाई एक्सप्रेस के पत्रकार मोहन गुर्जर के द्वारा उक्त मामले में खबर को लेकर कवरेज किया जा रहा था
मकड़ाई एक्सप्रेस ने उक्त वीडियो की सत्यता की जांच करने के लिए जब कुछ लोगों से जानकारी ली की ये व्यक्ति कौन है।
उसके बाद दिनांक 17 अप्रैल को संतोष भीलाला नाम के व्यक्ति ने पत्रकार मोहन गुर्जर को तीन चार बार फोन लगाकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर अभद्र भाषा शैली का उपयोग कर जान से मारने लठ्ठ से मार देने की धमकी दी। देर रात टी आई के कक्ष में मोहन गुर्जर शिकायत कर रहे थे उस वक्त भी संतोष भिलाला का फोन आया ओर लठ्ठ मारने की धमकी दी। ये ऑडियो भी टी आई श्री तिवारी ने स्वयं सुना।
बोला मेरे भाई को बदनाम मत करना तुम्हारी पत्रकारिता निकाल दूंगा। तुम मुझको जानते नहीं हो। तू जहा मिलेगा वहा तुझे जान से मार दूंगा।
उसके बाद पत्रकार मोहन गुर्जर ने हरदा सिविल लाइन थाने में शिकायत कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की उन्होंने कहा कि अगर मुझे या मेरे परिवार के साथ कोई घटना होती है तो उसका जिम्मेदार संतोष भीलाला होगा।
सिविल लाइन टी आई रामस्नेह तिवारी ने कहा कि शिकायत मिली है। पत्रकार स्वंतत्र है। पत्रकारों के साथ अभद्रता या गाली गलौज करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। कड़ी कार्यवाही होगी।
पत्रकारों में आक्रोश,,
घटना की जानकारी के बाद श्रमजीवी पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष मोहम्मद जफर अंसारी ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को दबाने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्यवाही हो। इस प्रकार अगर हमारे पत्रकार साथियों को कवरेज के दौरान कोई अभद्रता या गाली गलौज करता है तो हम चुप नहीं बैठेंगे। श्री अंसारी ने कहा कि थाना प्रभारी तत्काल इस मामले में एक्शन ले। आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजें
प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह पवैया ने कहा कि नर्मदापुरम संभाग कार्यकारी अध्यक्ष मोहन गुर्जर को जान से मारने की धमकी और अभद्रता करने वालों पर हरदा एसपी महोदय ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दे । ताकि पत्रकार निष्पक्ष होकर कार्य कर सके। उन्होंने सीएम मोहन यादव से भी मांग की है कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएं।ताकि पत्रकार जनता की बात शासन प्रशासन तक पहुंचा सके। ओर आमजन को न्याय दिलवाने में अपनी भूमिका निभा सके।

