jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च

हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण, नर्मदा घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़! 

हंडिया। सत्तु अमावस्या के पावन अवसर पर जहां एक ओर मां नर्मदा के घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, वहीं पागल बाबा आश्रम के पंडित श्री रामकृष्ण दाधीच द्वारा सेवा की अनूठी मिसाल पेश की गई।

पंडित दाधीच ने मां नर्मदा के सड़क घाट पर प्रतिवर्षानुसार श्रद्धालुओं को सत्तू का वितरण किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

- Install Android App -

इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई और श्री रिद्धनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मां नर्मदा मंदिर में भी दिनभर पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा।

हालांकि आस्था के इस महासंगम के बीच घाटों की व्यवस्थाओं की पोल भी खुलती नजर आई। प्रतिदिन की भांति आज भी गौमाता घाटों पर घूमती रही, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आस्था, सेवा और अव्यवस्था की मिली-जुली तस्वीर सत्तु अमावस्या पर हंडिया के घाटों पर साफ नजर आई।