jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: भाजपा का वैचारिक महाअभियान कल से प्रारंभ: जनसंघ से भाजपा तक की गौरवशाली यात्रा पर आधारित विशेष... खिरकिया में आरोह शिविर कबड्डी खो खो कराते खेल की बारीकियां सीख रहे बच्चे सांड की रस्सी से गला दबाकर हत्या,सरफिरे युवक पर हत्या की आशंका, एक ही गांव में दूसरी बार हुई घटना, क... PM सड़क योजना की सड़कें गड्ढों में तब्दील : ग्रामीणों का सब्र टूटा: मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोल... जनसुनवाई में की शिकायत : वार्ड 14 में नए पोल लगने के बाद भी पुराने बिजली के पोल बने खतरा Handiya news : हंडिया-गांगला सड़क मार्ग स्वीकृत होने पर ग्राम खेड़ा में विधायक डॉ. दोगने का फलों से ... पारिवारिक विवाद में युवक ने रस्सी के फंदे में झूलकर जीवन लीला की समाप्त, पुलिस जांच में जुटी ! पुरुषोत्तम मास में संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण आयोजित भीषण गर्मी से मप्र के कई जिलों में जल संकट गहराया, सूखे हैंडपंप-तालाब, लोग बूंद-बूंद को तरसे मध्य प्रदेश में अमृत योजना के 5000 करोड़ के प्रोजेक्ट अधूरे, 15 जिलों में 55% काम ही पूरा

हरदा: भाजपा का वैचारिक महाअभियान कल से प्रारंभ: जनसंघ से भाजपा तक की गौरवशाली यात्रा पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का होगा उद्घाटन

हरदा। भारतीय जनता पार्टी जिला हरदा द्वारा आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ कल प्रातः 9:30 बजे हरदा में होगा। यह प्रशिक्षण वर्ग भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक परंपरा, राष्ट्रवादी चिंतन, संगठनात्मक संस्कार एवं कार्यकर्ता निर्माण का एक महत्वपूर्ण वैचारिक अभियान माना जा रहा है, जिसमें जिले भर से चयनित कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे।

प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की गौरवशाली वैचारिक एवं संगठनात्मक यात्रा को प्रदर्शित करती विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक के संगठनात्मक विकास, राष्ट्रसेवा, विचार आंदोलन, प्रमुख ऐतिहासिक घटनाओं एवं वरिष्ठ नेतृत्व की प्रेरणादायी यात्रा को चित्रावली एवं दस्तावेजों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश के वरिष्ठ किसान नेता एवं नर्मदापुरम सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, पूर्व विधायक श्री संजय शाह, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा, जिला प्रशिक्षण प्रमुख श्री देवी सिंह सांखला, जिला सहकारी बैंक नर्मदापुरम के पूर्व अध्यक्ष श्री भरत सिंह राजपूत, नर्मदापुरम के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री माधव जी अग्रवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

 

- Install Android App -

उद्घाटन सत्र में प्रदेश एवं जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी सहित जिले भर से चयनित कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यपद्धति, सेवा कार्य, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया एवं कार्यकर्ता विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे।

 

भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी अशोक गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त, संगठनात्मक रूप से सक्षम एवं समाज सेवा के लिए अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि पार्टी की रीति-नीति एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।

उन्होंने सभी चयनित कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि प्रशिक्षण वर्ग का समय निर्धारण अत्यंत अनुशासित एवं सुव्यवस्थित रखा गया है, इसलिए सभी कार्यकर्ता समय पर उपस्थित होकर प्रत्येक सत्र में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा इस वैचारिक प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ प्राप्त करें।