सांड की रस्सी से गला दबाकर हत्या,सरफिरे युवक पर हत्या की आशंका, एक ही गांव में दूसरी बार हुई घटना, क्षेत्र में आक्रोश !!
हरदा : जिले के छिदगांव मेल में एक बार फिर गोवंश के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव में एक सांड की घर के अंदर रस्सी से गला दबाकर हत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना पर टिमरनी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
बताया जा रहा है कि सरफिरे आरोपी युवक ने सांड को घर के अंदर बांधकर उसके गले में रस्सी कस दी। जिससे उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने 23 वर्ष आरोपी केवलराम उइके को हिरासत में ले लिया है।
हालांकि पुलिस टीम द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले इसी क्षेत्र में पांच गौवंश को रेलवे ट्रैक पर ले जाकर बांध दिए जाने का मामला सामने आया था। ट्रेन की चपेट में आने से पांचों गोवंश की दर्दनाक मौत हो गई थी। उस घटना के बाद भी क्षेत्र में भारी नाराजगी रही थी और हिंदू संगठनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी। हालांकि उस मामले के आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं।
फिलहाल टिमरनी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
इनका कहना है।
23 वर्षीय एक आरोपी को हिरासत में लिया है जांच चल रही है।
मुकेश गोड़ टी आई टिमरनी थाना हरदा

