jhankar
ब्रेकिंग
सिराली में 16 वर्षीय छात्रा की मौत, घर में अज्ञात पदार्थ का किया सेवन चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश तट से टकराया, ओडिशा में कहर, बंगाल तक अलर्ट यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती AC स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्री जिंदा जले हरदा में 6 अक्टूबर को सजेगी हास्य-सुर की महफिल, 21वां विराट कवि सम्मेलन 26 सितंबर को जिला न्यायालय में मेगा हेल्थ कैंप हरदा मंडी 3 दिन बंद रहेगी, सोमवार से फिर शुरू होगी नीलामी 5 अक्टूबर को हरदा में गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण भोपाल में वकील से मारपीट का मामला बिगड़ा, पुलिस पर FIR के बाद वकीलों का हंगामा - राहगीरों से भी मारप... पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने की दो जगह फायरिंग IMD ALERT 24 SEPT, देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

जबलपुर के तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी

जबलपुर। ड़ाघाट स्थित तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। अंजनी माता मंदिर के पास स्थित इस फैक्ट्री में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। घटना से आसपास रहने वाले लोगों में अफरातफरी व भगदड़ मच गई। लोग परिवार सहित घरों से दूर चले गए थे। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्रि हादसे में लाखों रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है। बताया गया है कि तेवर में अमन खुराना व तरुण पटेल द्वारा किराए की जगह लेकर बुरादा फैक्टरी का संचालन कर रहे थे। जहां पर देर रात अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया, जिसकी लपटें दूर दूर तक दिखाई देने लगी। आसपास रहने वाले लोगों ने देखा तो घरों से बाहर निकल आए, जिन्होने पहले तो अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग की बढ़ती लपटें देख तत्काल दमकल विभाग को खबर दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आगजनी की घटना में फैक्टरी में रखी मशीने, टीन शेड, बुरादे की बोरियां, कच्चा माल जलकर खाक हो गया। घटना स्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। वहीं मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने बिजली की आपूर्ति भी तत्काल बंद कर दी थी। आगजनी में जनहानि तो नहीं हुई है लेकिन फैक्टरी में रखा लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया।