भोपाल में वकील से मारपीट का मामला बिगड़ा, पुलिस पर FIR के बाद वकीलों का हंगामा – राहगीरों से भी मारपीट
भोपाल । जहांगीराबाद इलाके में मंगलवार रात वकील के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ गया। घटना से गुस्साए वकीलों ने मंगलवार-बुधवार को जहांगीराबाद थाने का घेराव कर दिया और साथ ही कोर्ट चौराहे पर चक्काजाम कर दिया।
जाम से निकलने की कोशिश करने वाले कई वाहन चालकों और आम राहगीरों से भी प्रदर्शनकारी वकीलों ने मारपीट की। हालात बिगड़ते देख पुलिस कमिश्नर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी राजन सिंह अहिरवार और दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया।
इसके बावजूद वकीलों ने चक्काजाम खत्म नहीं किया। वकीलों की मांग थी कि थाना प्रभारी समेत तीनों पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज हो।
देर रात FIR दर्ज
पुलिस के अनुसार मंगलवार रात जहांगीराबाद थाने में एक वकील की शिकायत पर थाने के सिपाही द्वारा गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और शासकीय कार्य में बाधा डालने की FIR दर्ज की गई थी।
वकीलों के दबाव के बाद आखिरकार रात 9:57 बजे थाना प्रभारी समेत दोनों पुलिसकर्मियों पर भी FIR दर्ज कर ली गई। तब जाकर प्रदर्शन खत्म हुआ।
कोर्ट की कार्यवाही प्रभावित, 3000 से ज्यादा केस अटके
हड़ताल का सीधा असर न्याय व्यवस्था पर पड़ा। भोपाल जिला न्यायालय में कुल 66 कोर्ट हैं, हर कोर्ट में रोजाना औसत 50 केस लगते हैं। वकीलों के हड़ताल पर जाने से करीब 3300 केसों की सुनवाई प्रभावित हुई। दोपहर 1 बजे के बाद वकील कोर्ट के अंदर से मौजूदगी में पहुंचे और कोर्ट में मौजूद मुंशियों को बाहर निकाल दिया। जजों ने कहा कि किसी भी मामले में सुनवाई नहीं करेंगे।
पुलिस से गुस्सा, राहगीर पर उतारा एएसपी एसपी के वाहन पर हमला
मरीज के परिजन को पीटा
बैरागढ़ निवासी प्रशांत अपने रिश्तेदार को लेकर बाइक से निकल रहा था। उसने बताया कि उसके रिश्तेदार की हालत गंभीर है और वह हमीदिया अस्पताल में भर्ती है, वहां जाना जरूरी है, लेकिन वकीलों ने उसकी नहीं सुनी और बेरहमी से मारपीट की। शुरू में अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की।
एएसपी और एसीपी की गाड़ी पर हमला
इतना ही नहीं एएसपी राकेश बघेल की सरकारी बोलेरो को पलटाने की कोशिश की गई। उस समय एएसपी गाड़ी में ही सवार थे। वकीलों के चक्काजाम शुरू करते समय एएसपी शहादत संजय अवस्थी वहां से गुजर रहे थे, उनकी गाड़ी को भी आगे नहीं जाने दिया। गाड़ी के चारों पहियों की हवा निकाल दी गई।
मारपीट में सिपाही राकेश राउल के सीने और कंधे में चोट आई है, वहीं राकेश बघेल की आंखों में भी खून जम गया और उन्हें आंतरिक चोटें आई हैं।

