jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च किसान बोले- मंडी में 800 रु. तक गिरे भाव, समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हो हरदा ब्रेकिंग: किसान की मौत के मामले में भाई-भतीजे गिरफ्तार, जेल भेजे

पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने की दो जगह फायरिंग

बदमाशों ने घर पर चलाई गोली, हत्या के प्रयास का केस दर्ज पुलिस कर तलाश

भोपाल । पुरानी रंजिश के चलते बुधवार शाम बदमाशों ने शहर के दो थाना क्षेत्रों में फायरिंग कर दहशत फैला दी। पुलिस ने दोनों मामलों में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

डिलेवरी बाय के घर पर गोली चलाई

पहली घटना टीटी नगर थाना क्षेत्र की पत्रकार कॉलोनी में हुई। आरोपी बदमाश डिलीवरी बॉय विशाल शर्मा के घर पहुंचे। घर में घुसने की कोशिश करने पर विशाल की मां ने विरोध किया और दरवाजा बंद कर दिया। इस पर आरोपियों ने घर पर ही गोली चला दी और वहां से भाग निकले।

- Install Android App -

टीटी नगर से भागने के बाद आरोपी सीधे कमला नगर के आंबेडकर नगर पहुंचे और वहां भी फायरिंग की।

क्या है पुरानी रंजिश…?

पुलिस के मुताबिक विशाल की संदीप अहिरवार से पुरानी रंजिश चल रही है। तीन महीने पहले विशाल ने संदीप के साथ मारपीट की थी।

बुधवार शाम करीब 6 बजे संदीप अपने साथी राहुल निरपुरे, नीलेश रजक और अन्य साथियों के साथ विशाल के घर पहुंचा था। घर में घुसने को लेकर विशाल की मां से धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद संदीप ने फायर कर दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी निगरानी बदमाश हैं और उनके खिलाफ पहले से भी कई अपराध दर्ज हैं। दोनों थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।